Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। एक्ट्रेस का हर लुक कमाल का होता है जो सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लहता है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। अगर आपने नहीं देखी एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तस्वीरें, तो जरूर देखिए नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा।
मलाइका अरोड़ा की अदाएं
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि, एक्ट्रेस रेड थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं और वो कातिल अदाओं के साथ फैंस का दिल धड़का रही हैं। इतना ही नहीं फैंस इस लुक को बार-बार देख रहे हैं और उनके इस अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने तीन फोटोज शेयर की है और तीनों फोटो में वो अदाओं के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं।
अंदाज ने जीता फैंस का दिल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रेड थाई-हाई स्लिट गाउन के साथ हाई हील्स पहनी हैं। इसी के साथ उनका हेयर स्टाइल भी काफी जच रहा है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने कानों में इयररिंग्स पहने हैं और वो हर फोटो में लोगों को पानी-पानी करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की फोटोज को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और फोटो भी छा रही हैं।
फैंस पर चढ़ा खुमार
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नई फोटो हो या फिर पुरानी, हर फोटो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। मलाइका अरोड़ा आज के समय में वो अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर छाई रहती हैं, जिसे फैंस भी काफी पंसद करते है। मलाइका अरोड़ा इंडियन लुक पहने या फिर वेस्टर्न लुक कैरी करें, वो हर लुक में अपना जादू बिखरती हुई नजर आती हैं। मलाइका को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और यही वजह है कि उनका नाम हर तरफ छाया हुआ है।