Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस है, जिनके डांस के साथ-साथ उनके फैंशन स्टाइल के भी लोग दीवाने है। मलाइका अरोड़ा की एक झलक पाने का फैंस इंतजार करते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।
इस गाने में पहली बार आईं नजर
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर हैं। वो जिस गाने पर डांस करती हैं वो गाना छा जाता है। वो अपने डांस में जान लगा देती हैं और उनके मूव्स लोगों का दिल धड़का देते हैं। मलाइका अरोड़ा को सबसे पहले 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैया छैया’ पर डांस किया था जिसे लोग आज भी पसंद करते है। इस गाने की शूटिंग पूरी होने के बाद एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि ये उनके लिए कितना मुश्किल था।
इस वजह से बहा था खूब
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बताया कि, ‘ट्रेन चल रही थी और वो कई बार गिरी थीं। ट्रेन से गिरने के खतरे को कम करने के लिए टीम ने उनकी कमर और घाघरे को रस्सी से बांध दिया था। चलती ट्रेन में हवा का दबाव की वजह से उनकी कमर और बाकी जगहों पर कट लग गए थे जिसकी वजह से खून भी बहा था जिसके बाद रस्सी को खोलना पड़ा लेकिन अंत में गाने की शूटिंग पूरी हुई जो कि आज भी सुपरहिट है।
इन गानों पर एक्ट्रेस ने मटकाई कमर
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कई डांस नबंर किए है जो काफी हिट साबित हुए है जिसमें, ‘छैया छैया’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘पांडेजी सीटी’, ‘होठ रसीले’, ‘फैशन खत्म मुझपे’ जैसे कई आइटम नंबर शामिल है। वहीं एक्ट्रेस की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो उन के पास करोड़ों का खुद का आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए के आस पास है।
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ुददकी भी शौकीन हैं। मलाइका अरोड़ा के पास 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series), 20 लाख की टोयटा इननोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta), 96 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स7 (BMW X7) के साथ 2.11 करोड़ की रेंज रोवर वॉग (Range Rover) है और वो कई डांस शोज भी जज करती हैं साथ ही ऐड के जरिए भी अच्छा खासा पैसा कमाती है।