Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि बीती रात मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया था। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ले जाया गया। अब इस एक्सीडेंट की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि अभी कुछ देर पहले अमृता अरोड़ा (Amrita Arora ) ने अपनी बहन मलाइका अरोड़ा का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने मलाइका हेल्थ अपडेट (Malaika Arora Health Update) जारी किया था जिसमें कहा गया था ‘मलाइका के माथे पर मामूली चोटें लगी हैं। सीटी स्कैन में सब ठीक आया है फिलहाल वो ठीक हैं। एक्ट्रेस को रातभर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह (3 अप्रैल) छुट्टी दे दी जाएगी’।
आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों के अनुसार इस एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई हैं। राहत की बात है कि एक्ट्रेस अब ठीक हैं।आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि इवेंट से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ।