Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि बीती रात मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया था। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ले जाया गया। अब उनके हेल्थ का अपटेड उनकी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora ) ने दिया है।
एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अमृता ने बताया, ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने मलाइका हेल्थ अपडेट (Malaika Arora Health Update) जारी किया था जिसमें कहा गया था ‘मलाइका के माथे पर मामूली चोटें लगी हैं। सीटी स्कैन में सब ठीक आया है फिलहाल वो ठीक हैं। एक्ट्रेस को रातभर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह (3 अप्रैल) छुट्टी दे दी जाएगी’।
आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों के अनुसार इस एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई हैं। राहत की बात है कि एक्ट्रेस अब ठीक हैं।आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इवेंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। बताया जा रहा है कि इवेंट से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की कार का एक्सीडेंट मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुआ है।बताया जा रहा है कि तकरीबन 5-6 गाड़ियों की एक के पीछे एक टक्कर हुई जिसमें से एक गाड़ी मलाइका अरोड़ा की भी थी। बाद में एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां उनका अभी ट्रीटमेंट चल रहा है।