Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट (Malaika Arora Accident) हो गया है। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ले जाया गया है।
https://www.instagram.com/p/Cb2r2ySqajK/
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की कार का एक्सीडेंट होने के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय बैलेंस बिगड़ गया और फिर ये हादसा हो गया।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार इस एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इवेंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस एक्सीडेंट के बाद फैन्स उनके जल्दी से ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई है।
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।