Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika-Arjun Paris: पेरिस में रोमांटिक वेकेशन मना रहे हैं मलाइका और अर्जुन, शेयर की स्पेशल फोटो

Malaika-Arjun Paris Vacation: बॉलीवुड का फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लव स्टोरी फिल्मी दुनिया में छाई हुई है। आए दिन ये कपल एक दूसरे संग अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। इन दिनों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पेरिस में वेकेशन मना […]

Malaika-Arjun Paris Vacation: बॉलीवुड का फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लव स्टोरी फिल्मी दुनिया में छाई हुई है। आए दिन ये कपल एक दूसरे संग अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। इन दिनों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पेरिस में वेकेशन मना रहा है।

दरअसल, 26 जून को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। सोशल मीडिया पर ये कपल एक से बढ़कर एक फोटो शेयर कर रहे हैं। कभी मलाइका फोटोग्राफर बनकर अपने बॉयफ्रेंड की फोटोज क्लिक कर रही हैं। तो कभी अर्जुन अपनी लेडीलव को चुपके से निहारते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद कर रहे हैं।

दोनों का ये रोमांस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की खूब फोटोज शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने पहले तो मलाइका अरोड़ा की वो फोटो शेयर की, जिसमें वो प्लेन में बैठती दिख रही हैं। इस फोटो कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है कि मलाइका की एक्साइटमेंट पर उन्हें प्यार आ रहा है।

इसके बाद अर्जुन ने मलाइका की एक और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने ये फोटो चुपके से ली है। अर्जुन ने अपनी भी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनका बियर्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है, ‘अब आगे देख रहे हैं।’

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है। मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे। मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं। अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं।

मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

First published on: Jun 25, 2022 10:40 AM