Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Maja Maa Screening: मजा मा की स्क्रिनिंग में सितारों का मेला, नोरा-अनन्या के लुक ने जीता फैंस का दिल

Maja Maa Screening: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई जहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिला जिनके स्टाइल ने लोगों का […]

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Maja Maa Screening: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई जहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिला जिनके स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं सभी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अनन्या पांडे ने ढाया कहर

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) स्क्रिनिंग में अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने शिरकत की। इस दौरान वो ग्रीन लहंगे में नजर आई। एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लगी कि हर किसी की निगाहें उन्ही पर टिंक गई। आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे  एंट्री कर रही हैं और कैमरे के सामने जमकर पोज दे रही हैं। अनन्या पांडे के वीडियो को देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Durga Puja 2022: बॉलीवुड के ये सितारे दुर्गा पूजा में हुए शामिल, काजोल-रानी का दिखा खूबसूरत अंदाज

नोरा फतेही ने गिराई बिजलियां

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) स्क्रिनिंग में नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी दिखी। नोरा फतेही ने ग्रीन सिंपल सूट में नजर आई और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। इसी के साथ उन्होंने हाथों में एक बैग भी ले रखा है। इतना ही नहीं नोरा फतेही का सादगी भरा अंदाज लोगों को उनका दीवाना बना रहा है जिसे देख फैंस दीवने हो रहे हैं।

सुहाना-आर्यन का बॉन्ड

दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) स्क्रिनिंग में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan) और अर्यान खान (Aryan Khan) भी पहुंचे। भाई-बहन का अंदाज काफी अच्छा लगा और दोनों ने खूब बातें भी की। इस वीडियो में दोनों का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

करण जौहर का स्टाइलिश लुक

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Maa) स्क्रिनिंग में करण जौहर (Karan Johar) भी पहुंचे। करण जौहर ब्लैक लुक में नजर आए। हमेशा की तरह फिल्ममेकर करण ने अपने अंदाज से लोगों हैरान कर दिया। वहीं उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसपर फैंस कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – DeepVeer: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘माई क्वीन’, सुर्खियों में पोस्ट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘मजा मा’ (Maja Maa) फिल्म की बात करे तो ये एक फैमिली फिल्म हैं, जो त्योहार और शादी की कहानी पर आधारित है जिसे आनंद तिवारी ने बनाया है। इस फिल्म में माधुरी के साथ गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रोड्यूस लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा कर रहे हैं जो 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 04, 2022 10:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.