---विज्ञापन---

Maja Ma Trailer: माधुरी दीक्षित की ‘मजा मा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, त्योहार और शादी पर आधारित है फिल्म

Maja Ma Trailer Out: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखा रही हैं। बीते दिनों माधुरी की अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब हाल ही में ‘मजा मा’ के मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ देर पहले रिलीज […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: Sep 22, 2022 18:45
Share :
Maja Ma Trailer Out

Maja Ma Trailer Out: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखा रही हैं। बीते दिनों माधुरी की अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब हाल ही में ‘मजा मा’ के मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ देर पहले रिलीज किए इस ट्रेलर में दो गुजराती परिवारों की कहानी को दिखाया गया है, जो बच्चों की शादी की उलझन में उलझे हुए हैं।

माधुरी दीक्षित का इंस्टाग्राम पोस्ट

दरअसल माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है। पोस्ट के कैप्शन में धक-धक गर्ल ने लिखा, ‘एक शादी..एक रहस्य और दो परिवार जो अलग-अलग हैं, क्या ये त्योहारी सीजन में बेहतर हो सकते हैं? ट्रेलर जारी..देखिए #MajaMaOnPrime, 6 अक्टूबर’। 2 मिनट 50 सेकण्ड के इस ट्रेलर में एक मां, एक बीवी बनकर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच फंसी माधुरी दीक्षित सब कुछ ठीक करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

त्योहार और शादी पर आधारित है फिल्म की कहानी

अब फिल्म की बात करें तो ‘मजा मा’ एक फैमिली फिल्म हैं, जो त्योहार और शादी की कहानी पर आधारित है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा कर रहे हैं। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

First published on: Sep 22, 2022 02:01 PM