ऑस्ट्रेलियाई पॉप सिंगर और एक्ट्रेस काइली मिनोग का 28 मई को जन्मदिन होता है। काइली मिनोग 51 साल की हो गई हैं। वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ब्लू में भी नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने छोटा साल रोल किया था और चिगी विगी गाने पर डांस किया था। इंडिया में वो चिगी विगी गर्ल के नाम से भी मशहूर हैं। इस गाने में काइली को काफी पसंद किया गया था। पिछले दिनों खबर आई थी कि काइली मिनोग प्रभास की फिल्म साहो में भी दिखाईं देंगी। काइली शंकर एहसान और लॉय के कंपोज किए हुए गाने पर थिरकती दिखाई देंगी।
इसके अलावा कहा गया है कि ‘साहो’ के निर्माताओं ने काइली से अनुरोध किया है कि वो गीत जारी होने से पहले अपनी पहचान रिवील ना करें। काइली मिनोग ‘ब्लू’ में एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ उनके सेक्सी मूव्स बेहद पॉपुलर हुए थे। उम्मीद है वो इस बार भी कुछ धमाकेदार ही करने वाली होंगी । अपने बर्थडे के दिन काइली ने बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उन्हें लाखों की संख्या में हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं।
51 साल की काइली को पॉप प्रिसेस कहा जाता है। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस हैं।
ऑस्ट्रेलियन सिंगर काइली फिलहाल इंग्लैंड में रहती हैं। काइली इस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं।
संगीत काइली के लिए जुनून हैं। स्टेज पर जब वो गाती हैं तो संगीत के लिए उनका लगाव दिखता है।
काइली बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ गाने भी लिखती हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोग काइली पर गर्व करते हैं। मेलबर्न में उनके सम्मान एक ब्रोंज स्टैचू लगाई गई है।
साल 2005 में काइली को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। उस बीमारी से वो बहुत बहादुरी से निपटीं और कुछ साल बाद वो पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गईं। 51 साल की काइली फिलहाल अनमैरिड हैं। साल 2016 में वो जोशुआ सैसे से शादी करने जा रही थी लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया।