Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

KRK Tweet: केआरके का बड़ा ऐलान, बोलें- मैं बदला लेने आ गया…यूजर ने कहा- ब्रह्मास्त्र का रिव्यू दो

KRK Tweet: खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) उर्फ केआरके (KRK) विवादित ट्वीट मामले में 9 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं। वहीं, कमाल राशिद खान को जेल से निकलते ही एक्शन में आते देखा गया है। एक्टर ने ट्वीट […]

KRK Tweet: खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) उर्फ केआरके (KRK) विवादित ट्वीट मामले में 9 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं। वहीं, कमाल राशिद खान को जेल से निकलते ही एक्शन में आते देखा गया है। एक्टर ने ट्वीट कर कहा है कि वो बदला लेने लौट आए हैं। जिसपर यूजर्स भी ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िएएक्टिंग के लिए प्राची देसाई ने छोड़ी पढ़ाई, ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री

बदला लेने लौटे केआरके

कमाल राशिद खान ने जेल से निकलकर पहला ट्वीट करते हुए लिखा है,’मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने गुस्से वाला इमोजी भी बनाया है। एक्टर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही लोगों ने उनसे ‘ब्रह्मास्त्र ‘का रिव्यू करने की अपील कर दी है। एक यूजर ने लिखा है,’जल्दी रिव्यू डालो सर। ये लोग ‘ब्रह्मास्त्र’ का फेक फिगर देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जब फिल्म कोई देखने जा ही नहीं रहा तो कमाई कैसे हुई? बहुत बड़ा झूठ मीडिया बोल रहा है। नंगा कर दो आप इन सभी को। अब इंतजार नहीं। सभी को इंतजार है आपके वीडियो का।’ इसके साथ ही केआरके को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

यहाँ पढ़िएएयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सारा अली खान, सादगी ने जीता फैंस का दिल

इस मामले में खाई जेल की हवा

केआरके को उनके 2020 के विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था। एक्टर ने दावा किया था कि वो पहले से ही जानते थे कि ऋषि कपूर और इरफान खान का निधन हो जाएगा। इसके अलावा उनपर साल 2021 में एक फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छ़ाड़ का भी आरोप है। एक्टर की गिरफ्तारी 29 अगस्त को हुई थी। हालांकि, 9 सितंबर को वो जमानत पर जेल से बाहर आए गए।

एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केआरके को दुबई से लौटने पर हिरासत में ले लिया। इसके एक दिन बाद ही उन्हें मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं केआरके ने ऋषि कपूर और इरफान खान की मौत से पहले भी उनपर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसके मामले में साल 2020 में बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 11, 2022 03:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.