Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

KRK Arrested: गिरफ्तार हुए केआरके, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया अरेस्ट

KRK Arrested: फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। खबरों की मानें तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद केआरके (KRK) की कोर्ट में पेशी […]

KRK Arrested: फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। खबरों की मानें तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद केआरके (KRK) की कोर्ट में पेशी होगी।

यहाँ पढ़िएहॉलीवुड को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

 

इस वजह से हुए अरेस्ट

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई पुलिस ने केआरके (KRK Arrested) को साल 2020 में उनके द्वारा किए गए विवादित ट्वीट (KRK Tweet) को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्टर को आज (30 अगस्त) बोरीवली कोर्ट में पेश होना है।

 

विवादों से है पुराना नाता

आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं हैं जब केआरके किसी विवाद ( KRK Controversy) में फंसे हो।इससे पहले भी कई बार कानूनी पचड़े में पड़ चुके हैं कमाल राशिद खान। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड के दबंग खान ने उनपर केस दर्ज किया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू दिया था, सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता पर भी निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद दबंग खान ने उनपर मामला दर्ज कराया था। अक्सर सितारों को अपने निशाने पर लेते हैं KRK।

यहाँ पढ़िए कॉलेज की रैगिंग से शुरू हुआ चित्रांगदा का करियर, ऐसे हुई इंडस्ट्री में एंट्री

कौन हैं KRK?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 47 वर्षीय कमाल आर खान एक प्रोफेशनल एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं। इसके अलावा वो एक फिल्म क्रिटिक भी हैं। उन्होंने बतौर एक्टर फिल्म ”सितम’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।केआरके फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म देशद्रोही में काम किया था और वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म ‘एक विलेन’ में भी नजर आए थे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 09:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.