TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: रणबीर आलिया के बाद केएल राहुल और आथिया शेट्टी की होगी शादी! तैयारी शुरू

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड गलियारों में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में कई सितारें एक शादी के बंधन में बंधे हैं। इंडस्ट्री की सबसे फेमस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद ऐसी खबरें आ रही है एक बार फिर फिल्मी गलियारों में शादी की शहनाई बजने वाली […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड गलियारों में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में कई सितारें एक शादी के बंधन में बंधे हैं। इंडस्ट्री की सबसे फेमस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद ऐसी खबरें आ रही है एक बार फिर फिल्मी गलियारों में शादी की शहनाई बजने वाली है। चलिए जानते हैं पूरी खबर। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील शेट्टी की लाडली और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी बहुत जल्द बॉयफ्रेंड के. एल. राहुल संग घर बसाने वाली हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम नया नहीं है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी बॉलीवुड हसीना के साथ ब्याह रचा चुके हैं। हालिया मिली जानकारी के अनुसार आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल इस साल के खत्म होने से पहले शादी रचा लेंगे।     और पढ़िएBirthday Special: आथिया ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल को खास अंदाज में किया बर्थडे विश     आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का परिवार साउन इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।हालांकि आथिया और राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए कई बार प्यार जता चुके हैं। कुछ समय पहले सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी की शादी की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था अहान अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी रचाने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में अथिया शेट्टी की शादी का दावा भी किया गया था। अब एक बार फिर आथिया और राहुल की शादी चर्चा का केंद्र बन गई है। ऐसे में फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here - News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.