Ram Charan : ऑस्कर 2023 में ऐतिहासिक जीत के बाद, अब राम चरण आने वाली 27 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मनाने के लिए तैयार हैं लेकिन उनके दोस्त उनका जन्मदिन पहले ही मनाने के लिए बेताब थे। बीते शनिवार को सेट पर RC15 की टीम ने गुलाब की बौछार के बीच राम चरण का बर्थडे केक काटा। फिल्म में राम चरण के साथ काम कर रही कियारा आडवाणी भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आई।
राम चरण ने ऐसे काटा केक (Ram Charan)
राम चरण के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जो फोटोज सेट से सामने आई हैं उनमे एक्टर राम चरण को नीले रंग की शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट पहने देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस कियारा व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्देशक एस शंकर और कोरियोग्राफर-अभिनेता प्रभु देवा भी उनके साथ कैजुअल कपड़ो में दिखाई दिए। राम चरण पुरे क्रू के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
इतनी भाषाओं में होगी रिलीज (Ram Charan)
बता दें फिल्म RC15, जिसे राजनीति के साथ एक एक्शन ड्रामा के रूप में पेश किया गया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और राम चरण अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि और श्रीकांत भी हैं। फिल्म को 2023 में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। ये फिल्म श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन के बैनर तले निर्मित है और RC15 को तीन भाषाओं – तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
बता दें, राम चरण हाल ही में ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका में थे। जहां उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को अवार्ड मिला था।