TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kiara Advani Birthday: सलमान खान के कहने पर कियारा आडवाणी ने बदला था अपना नाम, आज बॉलीवुड में मचा रही हैं धमाल

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मी कियारा आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। एक्ट्रेस ने अपने 9 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली […]

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मी कियारा आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। एक्ट्रेस ने अपने 9 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको कियारा से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो बहुत दिलचस्प हैं। आइए जानते हैं कियारा के जन्मदिन पर क्या है खास।

बॉलीवुड के भाईजान के कहने पर किया था नाम चेंज  (Kiara Advani Birthday)

आज बॉलीवुड की जान और सबकी चहेती कियारा आडवाणी देश और विदेश में फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कियारा जिस नाम से इंडस्ट्री में फेमस हैं वो उनका असली नाम नहीं है। दरअसल उनका असली नाम आलिया आडवाणी हैं, लेकिन इंडस्ट्री में पहले से ही एक आलिया के होने पर सलमान खान की सलाह प उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। आज कियारा अपने इस बदले हुए नाम से इतनी फेमस हो गई हैं कि शायद अपना असली नाम वो खुद ही भूल गई हों। पता हो कि, कियारा ने अपना ये नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंजाना अंजानी से इंप्रेस होकर रखा था।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें कि, कियारा आडवाणी ने फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। लेकिन उन्हे फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जो कि साल  2016 में आई थी से पहचान मिली। ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई और कियारा का करियर यहां से चमकना शुरू हो गया।

कियारा के दादा भी थे एक्टिंग के शहंशाह  (Kiara Advani Birthday)

बहुत कम लोग जानते होंगे कि कियारा आडवाणी के दादा अशोक कुमार थे। जी हां ये वही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग का दुनिया लोहा मानती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.