TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मुंबई पहुंची हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, करण जौहर देंगे शानदार पार्टी

इंटरनेशनल क्वीन यानि हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी इस वक्त इंडिया आ चुकी हैं। कैटी के फैंस के लिए इस वक्त ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप, कैटी पेरी इस वक्त इंडिया आईं हैं औऱ वो अब अपना कॉन्सर्ट मुंबई में करने वाली हैं। हाल ही में […]



इंटरनेशनल क्वीन यानि हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी इस वक्त इंडिया आ चुकी हैं। कैटी के फैंस के लिए इस वक्त ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप, कैटी पेरी इस वक्त इंडिया आईं हैं औऱ वो अब अपना कॉन्सर्ट मुंबई में करने वाली हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर कैटी को कल बिल्कुल कैटी वाले लुक में ही स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर कैटी खुद अपना सामान ले जाती नजर आईं। उन्होने ग्रे कलर का सूट पहन रखा था। बता दें कि, 16 नवंबर को मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक शानदार कॉन्सर्ट होने जा रहा है। 


इसी कॉन्सर्ट में कैटी पेरी के साथ साथ दुआ लीपा भी होंगी। यहीं पर कैटी का परफोर्मेंस होगा। वहीं इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने कैटी पेरी के वेलकम के लिए सारी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक,  करण केटी के लिए लिए कॉकटेल और डिनर पार्टी का आयोजन करेंगे और इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे। 

पार्टी कब होगी फिलहाल इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है। ये पहली बार नहीं है जब करण किसी हॉलीवुड स्टार के लिए पार्टी का इंतजाम कर रहे हैं। इससे पहले वो एक्टर विल स्मिथ और डायरेक्टर डैरेन एरॉनोस्की के लिए भी पार्टी होस्ट कर चुके हैं। वैसे कैटी पेरी का इंडिया से कुछ ज्यादा लगाव है। कैटी साल 2008 में इंडिया आई थीं। 


उस दौरान उनके एक्स हसबेंड रसेल ब्रांड ने उन्हें ताजमहल पर प्रपोज किया था और दोनों ने राजस्थान में शादी भी रचाई थी। हालांकि दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब कैटी फिर से इंडिया आईं हैं। उन्होंने खुद कहा है कि वो इंडिया वापस आकर बहुत खुश हैं। देखते हैं कि कैटी इंडिया में क्या क्या धमाल मचाकर जाती हैं। 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.