---विज्ञापन---

Karva Chauth 2022: रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और महीप कपूर समेत इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो

Karva Chauth 2022: करवाचौथ की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मनोरंजन जगत की हसीनाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती नजर आई हैं। अब शाम की पूजा के लिए एक्ट्रेसेस बन-ठनकर तैयार हो गई हैं। तो आइए देखते हैं कि बॉलीवुड और टेलीविजन जगत […]

Karva Chauth 2022: रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और महीप कपूर समेत इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो
Karva Chauth 2022: रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और महीप कपूर समेत इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो

Karva Chauth 2022: करवाचौथ की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मनोरंजन जगत की हसीनाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती नजर आई हैं। अब शाम की पूजा के लिए एक्ट्रेसेस बन-ठनकर तैयार हो गई हैं। तो आइए देखते हैं कि बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की एक्ट्रेसेस किस तरह ‘करवा चौथ 2022’ (Karva Chauth 2022) सेलिब्रेट कर रही हैं-

अनिल कपूर के घर पूजा के लिए पहुंची हसीनाएं

करवा चौथ के अवसर पर बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता उनकी लंबी उम्र के लिए धूमधाम से व्रत करती हैं। साथ ही इस मौके पर बाकी अभिनेत्रियां भी पूजा करने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचती हैं। इसी कड़ी में इस साल भी रवीना टंडन (Raveena Tandon), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) एक्टर के घर पहुंचती देखी गई हैं। जिनका लुक सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िए – Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर ये एक्टर और क्रिकेटर पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, देखें लिस्ट

आलिया भट्ट का पहला करवा चौथ (Alia Bhatt Karva Chauth 2022)

आलिया भट्ट शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं ऐसे में उन्होंने रणबीर कपूर के लिए फास्ट रखा है या नहीं। इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इस खास मौके पर सास नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने साझा किया खास वीडियो

जानी मानी टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने करवा चौथ 2022 के मौके पर मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में वो अपने पति विवेक दहिया को खाने पर बुलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आपका हंसना तय है।

धनश्री वर्मा का करवा चौथ (Dhanashree Verma Karva Chauth 2022)

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने करवा चौथ के मौके पर पति के साथ कुछ खास पिक्चर्स साझा की हैं। इन तस्वीरों में धनश्री मल्टी कलर के लहंगे में बेहद हसीन लग रही हैं, तो वहीं बाकी पिक्चर्स में उन्हें लाल रंग का सूट पहने देखा जा सकता है।

यहाँ पढ़िए – VicKat: कैटरीना कैफ को नहीं मिलता पति विक्की कौशल संग क्वालिटी टाइम, खुलासा कर कही ये बातें

आरती सिंह ने भी मनाया करवा चौथ (Aarti Singh Karva Chauth 2022)

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह यूं तो अबतक सिंगल हैं। लेकिन एक्ट्रेस को करवा चौथ सेलिब्रेट करते देखा गया है। आरती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो शादीशुदा स्त्री की तरह तैयार हुई नजर आ रही हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें    

First published on: Oct 13, 2022 07:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.