---विज्ञापन---

Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर ये एक्टर और क्रिकेटर पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, देखें लिस्ट

Karva Chauth 2022: बॉलीवुड जगत की हसीनाएं अपने पति के लिए ‘करवा चौथ 2022’ (Karva Chauth 2022) के मौके पर सज-धजकर तैयार हो गई हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि कुछ सितारे अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखते हैं। अगर नहीं तो आइए इनकी लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- बॉलीवुड एक्ट्रेस […]

Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर ये एक्टर और क्रिकेटर पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, देखें लिस्ट
Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर ये एक्टर और क्रिकेटर पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, देखें लिस्ट

Karva Chauth 2022: बॉलीवुड जगत की हसीनाएं अपने पति के लिए ‘करवा चौथ 2022’ (Karva Chauth 2022) के मौके पर सज-धजकर तैयार हो गई हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि कुछ सितारे अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखते हैं। अगर नहीं तो आइए इनकी लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली संग शादी के बंधन में बंधी थीं। उसके बाद से ही अनुष्का अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती नजर आती हैं। वहीं, खास बात ये है कि विराट भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए उनके साथ व्रत रखते हैं।

यहाँ पढ़िए – Karva Chauth 2022: रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और महीप कपूर समेत इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की गिनती मनोरंजन जगत के आइडियल कपल में की जाती है। दोनों साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे, और तबसे ही ये दोनों साथ में करवा चौथ का व्रत करते हैं। अभिषेक ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बाकी पुरुषों से भी करवा चौथ का व्रत रखने को कहा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच बेशुमार प्यार है। ये जोड़ा अक्सर फैंस को अपनी बॉन्डिंग के जरिए कपल गोल देता नजर आता है। यूं तो इनकी शादी को 13 साल पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके भी राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा के साथ करवा चौथ का व्रत करते हैं।

यहाँ पढ़िए – Dance Video: रणवीर सिंह ने एथलीट नीरज चोपड़ा संग किया धांसू डांस, वीडियो ने मचाया धमाल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉन्डिंग तो किसी से छिपी नहीं है। ये जोड़ा एक दूसरे पर प्यार छिड़कता है। करवा चौथ के मौके पर भी दोनों एक दूजे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं। रणवीर सिंह खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वो दीपिका की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का फास्ट करते हैं।

आयुष्मान खुराना साल 2018 में ताहिरा कश्यप संग शादी के बंधन में बंधे थे। एक्टर ने साल 2018 में ही अपने एक इंटरव्यू में बताया था,’पिछले दो साल से हम साथ में करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। यह पहली बार है, जब ताहिरा व्रत नहीं रख पा रही हैं। इसलिए मैंने अकेले ही यह व्रत करने का फैसला लिया।’ बता दें कि 2018 में ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं, हालांकि अब वो ठीक हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 13, 2022 08:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.