-विज्ञापन-

Kartik Aaryan: मॉरीशस में इस हसीना से टकराए कार्तिक आर्यन, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आपको बता दें कि धमाका स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से रूबरू होते हैं। अब हाल ही में स्टार ने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स पोस्ट की है जो खूब वायरल हो रही है।

दरअसल बीते दिनों कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से दी। इस पिक्चर में कृति सेनन भी एक्टर के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की फोटो ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन दिया है ‘मेट दिस क्यूट गर्ल इन मॉरीशस’।

फोटो में फिल्म दोनों मुस्कुराते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा इस फोटो को कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही फोटो में उन्होंने बताया कि वो जल्द ही अपनी टीम के साथ स्वदेश लौटने वाली हैं। आपको बता दें कि फैन्स को कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की ऑन स्क्रीन जोड़ी बेहद पसंद है। आखिरी बार ये स्टार्स फिल्म ‘लुका छिपी’ में नजर आए थे।

 

जानकारी के लिए बता दें कि ‘शहजादा’ फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और पूजा हेगडे की तेलुगु फिल्म आल्हा वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। ये कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्म में भी नजर आएंगे कार्तिक आर्यन वहीं, बात अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही वो जल्दी ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में दिखाई देने वाले हैं।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here