Kartik Aaryan B’day Bash: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। कार्तिक आर्यन ने कल यानी की 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस खास को उन्होंने अपने परिवार और फैंस के संग सेलिब्रेट किया। इसी के साथ उन्होंने अपने घर पर बर्थडे की पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। देखिए पार्टी के वीडिोज।
अनन्या पांडे
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने शिरकत की। आप देख सकते हैं कि वो व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने हाथ में पर्पल कलर का बैग ले रखा हैं साथ ही एक्ट्रेस ने हाई हील्स पहनी हैं। इस लुक में वो बेहद हसीन लगीं और पैपराजी को जमकर पोज दिए।
दिशा पाटनी
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेशनल क्रश दिशा पाटनी (Disha Patani) पहुंची। वीडियो में आप देखें वो व्हाइट कलर की शॉर्ट ‘वन-पीस’ में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी हैं जिसमें वो कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।
रमेश तौरानी
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बर्थडे पार्टी में जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) भी नजर आए। आप देख सकते हैं कि वो व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में दिखे। रमेश तौरानी ने भी पैपराजी के सामने फोटो क्लीक करवाई और कार्तिक को जन्मदिन की बधाई दी।
रोनित रॉय
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बर्थडे पार्टी में मशहूर एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) भी पहुंचे। रोनित रॉय अपनी पत्नी नीलम रॉय (Neelam Roy) के साथ दिखे। एक तरफ जहां रोनित व्हाइल एंड ब्लू लुक में नजर आए तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी नीलम रॉय व्हाइट एंड ब्लैक लुक ड्रेस में कहर बरपाती हुई नजर आई।
और पढ़िए –Priyanka Chopra Baby Face: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की झलक, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बर्थडे पार्टी में इन सितारों के साथ कई और स्टार्स पहुंचे जिन्होंने जमकर मस्ती की। वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही ‘शहजादा’ और ‘हेरा फेरी-3’ ‘आशिकी-3’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें