Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने अपने कमबैक का किया ऐलान, इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों रणबीर आलिया की शादी में (Ranbir Alia Wedding) में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इन सबके बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लम्बे […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों रणबीर आलिया की शादी में (Ranbir Alia Wedding) में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इन सबके बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

लम्बे समय से फिल्मी पर्दे से करिश्मा कपूर दूर हैं। ऐसे में उनके फैन्स को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। फैन्स को निराश ना करते हुए करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल एक्ट्रेस एक लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट रही हैं। महज कुछ देर पहले करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

 

और पढ़िएबड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बांधा रणबीर-आलिया का गठबंधन, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

 

 

एक्ट्रेस के शेयर किए पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि क्लिप बोर्ड नजर आ रहा है। वहीं क्लप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। हालांकि ब्राउन उनकी फिल्म है या वेब सीरीज अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत।’ सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

 

आपको बता दें कि ब्राउन (Brown) का डायरेक्शन फिल्म डेली बेली, फोर्स 2 और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिनय देव कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ब्राउन (Brown) एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। सूर्य शर्मा वेब सीरीज अनदेखी से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने रिंकू पाजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करिश्मा कपूर और सूर्य शर्मा के फैंस उन्हें एक साथ एक्टिंग करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 18, 2022 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.