Karisma Birthday Video: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Birthday) आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को चारों और से बधाईयां मिल रही है। इसी बीच अब करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही है। इस वीडियो में वह कंफर्टेबल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
वह खुशी-खुशी अपने जन्मदिन की मोमबत्तियां बुझाते हुए और जन्मदिन के केक के साथ पोज़ देती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में करिश्मा कपूर को अपने डॉगी के साथ भी पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनके बैकग्राउंड में बर्थडे की सजावट भी दिखाई दी।
एक स्टार वाले गुब्बारे पर ‘हैप्पी बर्थडे लोलो’ भी लिखा हुआ है। यह एक वीडियो रील है। इसके बैकग्राउंड में कोडी वाइस का सॉन्ग ‘इट्स माय बर्थडे’ बज रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बर्थडे कैप के साथ ब्लैक एंड व्हाइट चेकर्ड शर्ट और पजामा पहना हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”पजामा प्लस केक इक्वल टू हर्ट.” उन्होंने हैशटैग के साथ अबाउट लास्ट नाइट और बर्थडे वाइब्स लिखा।
करिश्मा कपूर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। फिल्मों के साथ साथ एक्ट्रेस अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो के लिए काफी मशहूर है। करिश्मा कपूर ने हाल ही में कमबैक किया था। इसे लेकर वह काफी एक्साइटेड भी थी।