Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Karishma Kapoor Post: करिश्मा कपूर ने पहली बार एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की फोटो,कैप्शन से खींचा ध्यान

Karishma Kapoor Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कोई ना कोई कैट फाइट होती रहती है। या तो फिर कई सेलेब्स एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। ऐसा कुछ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिला। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे,जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी […]

Karishma Kapoor Post: करिश्मा कपूर ने पहली बार एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की फोटो,कैप्शन से खींचा ध्यान
Karishma Kapoor Post: करिश्मा कपूर ने पहली बार एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की फोटो,कैप्शन से खींचा ध्यान

Karishma Kapoor Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कोई ना कोई कैट फाइट होती रहती है। या तो फिर कई सेलेब्स एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। ऐसा कुछ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिला। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे,जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं फैंस की निगाहें एक तस्वीर पर अटक गई हैं। ये तस्वीर करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की है। ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी में पहुंची थी,वहीं करिश्मा अकेले ही पार्टी में अपने खास दोस्त से मिलने आई थीं। इस पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

साथ दिखीं Karishma Kapoor Aishwarya Rai

करिश्मा कपूर ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस पिक्चर में करिश्मा कपूर को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पोजे देते हुए देखा जा सकता है। करिश्मा और ऐश्वर्या के साथ माधुरी दीक्षित भी तस्वीर के लिए पोज करती हुई नजर आ रही हैं। करिश्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ओजी के साथ फिर से जुड़ गई’ उन्होंने अपने इस कैप्शन को एक हार्ट इमोजी और एक लाइटनिंग इमोजी के साथ लगाया है। लाल साड़ी में करिश्मा काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं ऐश्वर्या पिंक कलर के सलवार सूट में हसीन नजर आई हैं।

यहाँ पढ़िए – Thank God Controversy: इस वजह से फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के किरदार का बदला नाम, मेकर्स पर लगा था ये आरोप

Karishma Kapoor Post: करिश्मा कपूर ने पहली बार एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की फोटो,कैप्शन से खींचा ध्यान

Karishma Kapoor Post: करिश्मा कपूर ने पहली बार एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की फोटो,कैप्शन से खींचा ध्यान

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने किया था डेट

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच ये कई सालों से अफवाह थी की दोनों डेट कर रहे थे। यहां तक​ कि दोनों की सगाई भी होने वाली थी। अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के चचेरे भाई निखिल नंदा से हुई है। उनकी टूटी सगाई की खबरों ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में शादी की थी। और दोनों की प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा है। करिश्मा ने भी बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी कर ली थी। लेकिन कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान।

यहाँ पढ़िए – Parineeti Chopra B’Day: इस वजह से भारत लौटीं परिणीति चोपड़ा, दो साल तक नौकरी करने के बाद मिली ये पहली फिल्म

मनीष मल्होत्रा ​की दिवाली पार्टी में नजर आए ये सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा ​की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से लेकर सारा अली खान और जान्हवी कपूर तक। काजोल और माधुरी को भी बॉलीवुड के फेमस गानों पर डांस करते देखा गया। करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, रवीन टंडन, अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया पांडे जैसे कई सेलेब्स ने आकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। सारे सेलेब्स को साथ में पार्टी करते देख उनके फैंस बहुत खुश हुए हैं। इस दिवाली पार्टी में सारे सेलेब्स अपने-अपने लड़ाई-झगड़े को हटाकर साथ में एन्जॉय करते नजर आए।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 21, 2022 06:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.