Karishma Kapoor Birthday: बॉलीवुड में कपूर सिस्टर्स यानी करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बीच की बॉडिंग किसी से छुपी नहीं है। दोनों बहनों में जितना प्यार है वह आम बहनों के लिए एक मिसाल बन चुका है। आज यानी 25 जुलाई को करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बेबो ने भी अपने बड़ी बहन लोलो को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक करिश्मा की बचपन की फोटो शेयर की है।
इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा- लिखा, हमारे परिवार के गौरव के लिए। यह मेरी आप की सबसे पसंदीदा तस्वीर है। आज सब बोलो. हैप्पी बर्थडे लोलो. अब तक की सबसे अच्छी बहन। पोस्ट की गई तस्वीर में करिशमा बेहद क्यूट लग रही है बालकिनी में खड़े होकर स्माइल कर रही हैं।
करीना कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को बधाई दी है। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा: आज हमारे लोलो का जन्मदिन है, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय। इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां एथनिक वियर में नजर आ रही हैं और बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं। खबरों की माने तो करिश्मा कपूर अपना जन्मदिन बहन करीना और सैफ के साथ लंदन में सेलिब्रेट करने वाली हैं।