Kareena Taimur Pics: बेटे तैमूर संग आइसक्रीम के मजे लेती नजर आईं करीना कपूर, शेयर की क्यूट तस्वीरें
Kareena Taimur Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। हाल ही में बेबो फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मनाकर वापस मुंबई लौटी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali khan) संग तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे दोनों मां और बेटे की अच्छी बॉडिंग नजर आ रही है।
शेयर की गई इन तस्वीरों करीना लाड़ले तैमूर संग आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। करीना पहली तस्वीर में चम्मच से आइसक्रीम खाती दिख रही हैं, जबकि तैमूर अली खान आइसक्रीम गिरने की आशंका से नीचे देख रहे हैं।
और पढ़िए –फिल्म ‘इमरजेंसी’ के निर्देशन पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं-मेरी सोच का मुझे फायदा..
तैमूर ने अपने पैरों को जांचते दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें फुटपाथ पर आइसक्रीम की बूंदें गिरी हुई दिखाई दे रही थीं। करीना ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'टिम के साथ आइसक्रीम का आनंद उठाया। करीना ने तैमूर को बताया कि कोन से आइसक्रीम कैसे ली जाती है। तैमूर अगली तस्वीर में अपनी मां की नकल करते दिख रहे हैं और करीना उन्हें मुस्कुराते हुए देख रही हैं।
करीना ने पीली शर्ट से मिलते-जुलते शॉर्ट्स और शूज पहने हुए हैं। उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है। तो वहीं तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स और शूज पहने हुए हैं। तैमूर बेहद क्यूट हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।
उनके एयरपोर्ट लुक से लेकर उनके प्ले सेशन तक, ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके बारे में फैंस ने जूनियर खान की बात न की हो। 20 दिसंबर 2016 को बेबो और सैफ ने अपने जीवन में तैमूर का स्वागत किया था। इसके बाद, 21 फरवरी 2021 को जहांगीर अली खान के जन्म के साथ करीना का परिवार पूरा हो गया था।
और पढ़िए –आर माधवन के बेटे वेदांत ने रचा इतिहास, स्वीमिंग में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
बता दें करीना अपने काम के साथ साथ अपनी फैमिली के लिए भी वक्त निकालती हैं। काम से ब्रेक के बाद एक्ट्रेस अपना सारा टाइम तैमूर और जेह साथ बिताती हैं। इन तस्वीरों से आप अंदाजा लगा ही चुके होंगे
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.