Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

करीना-सैफ ने घर पर की बेटों संग पूल पार्टी, जेह और तैमूर का दिखा क्यूट अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने काम के साथ साथ अपनी फैमिली के लिए भी पूरा वक्त निकालते हैं। हाल ही में ऐसा हुआ है। सोमवार को करीना और सैफ, तैमूर और जेह के साथ पूल में चिल करते नजर आए। सोशल […]

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने काम के साथ साथ अपनी फैमिली के लिए भी पूरा वक्त निकालते हैं। हाल ही में ऐसा हुआ है। सोमवार को करीना और सैफ, तैमूर और जेह के साथ पूल में चिल करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर पूल पार्टी की तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में स्टार और स्टार्स किड्स की मस्ती के साथ बेबो के आलीशान घर की एक झलक देखने को मिल रही है। पहले तस्वीरों में तैमूर बाथरोब और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में करीना अपने छोटे नवाब जेह संग बैठी हुई नजर आ रही हैं।

 

और पढ़िएJeh Video: करीना कपूर खान के छोटे बेटे ‘जेह’ का वीडियो वायरल, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

 

फोटो में करीना अपने लाडले बेटे को प्यार से निहारती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि जेह बाबा कैमरे को देखकर क्यूट एक्सप्रेशंस दे रहे हैं। तैमूर और जेह की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। करीना और सैफ अली खान 2016 में तैमूर के पैरंट्स बने थे। वहीं 2020 में करीना कपूर ने बेटे जेह को जन्म दिया था।

बता दें तस्वीरों में सैफ और करीना के घर की भी काफी चर्चा हो रही है। बता दें जनवरी 2021 में ही करीना अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। करीना अपने 11 साल पुराने घर ‘फॉर्चून हाइट्स’ को छोड़कर नए घर में शिफ्ट हुईं। तस्वीरों में इस तस्वीर में ग्रीनिरी का बैकग्राउंड देखा जा रहा है।

बड़े-बड़े गमलों में फूल के पेड़ भी लगे हुए दिखाई दिए। जो उनके छत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। करीना के इस घर में एक खूबसूरत छत, एक स्वीमिंग पूल, आउटडोर एरियाज के साथ ज्यादा स्पेस और खुली जगह है। इसमें सभी के लिए कमरा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म का नाम लाल सिंह चड्ढा है। इस मूवी में करीना कपूर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान संग नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 26, 2022 12:54 PM