Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Taimur Pre-Birthday Celebration: करीना कपूर खान ने इस तरह मनाया बेटे तैमूर का प्री-बर्थडे बैश, देखें फोटोज

Taimur Pre-Birthday Celebration: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)के लाडले बेटे तैमूर का बर्थडे नजदीक है। 20 दिसंबर को तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर कपल ने तैमूर के बर्थडे के पहले एक प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में स्टार […]

Taimur Pre-Birthday Celebration
Taimur Pre-Birthday Celebration

Taimur Pre-Birthday Celebration: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)के लाडले बेटे तैमूर का बर्थडे नजदीक है। 20 दिसंबर को तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर कपल ने तैमूर के बर्थडे के पहले एक प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में स्टार वॉर थीम रखी गई थी। पार्टी की तस्वीरों में तैमूर बहुत मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तैमूर के अलावा उनके दोस्त भी इस पार्टी को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

स्टार वॉर थीम पर सेलिब्रेट हुआ तैमूर का प्री-बर्थडे

करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर (Taimur) का प्री-बर्थडे काफी शानदार तरीके से मनाया। तैमूर की पार्टी में स्टार वॉर की थीम के साथ प्ले ग्राउंड,स्पेसशिप एंट्री के अलावा बर्थडे केक भी बहित स्पेशल था।इस पार्टी में बस तैमूर के दोस्त ही शामिल थे। तैमूर की पार्टी एक ग्राउंड में रखी गई थी। ताकि,बर्थडे पार्टी में बच्चे आराम से खेल सके। इस के अलावा वहां पर बहुत सारे खेलने की चीजें भी मौजूद थी।

और पढ़िएPriyanka Chopra Daughter Malti: बेटी मालती संग चिड़ियाघर घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी रहे मौजूद

बाउंसी कैसल पर खेलते नजर आए तैमूर

करीना कपूर ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में तैमूर बाउंसी कैसल पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा ‘इसे देखकर साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि पार्टी हिट थी। मेरे जेड़ी टिम’। इसके साथ ही करीना ने एक और फोटो शेयर की है,जिसमें वो सैफ के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

और पढ़िएShah Rukh Khan Rani Mukerji At KIFF 2022: रानी मुखर्जी ने किंग खान के हाथों को किया किस, तस्वीरें वायरल

6 साल के हो जाएंगे तैमूर

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। इस साल तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। पिछले दो सालों से सैफ और करीना कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में अपने लाडले बेटे का जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे थे। हालांकि, इस बार जब हालत थोड़ी ठीक हैं तो कपल तैमूर के बर्थडे को ग्रैंड तरीके से सेलब्रैट कर रहे है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Dec 16, 2022 03:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.