TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kareena And Taimur : करीना-सैफ बेटे तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजने की कर रहे हैं प्लानिंग ! सामने आई ये तस्वीर

Kareena And Taimur : एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) पिछले एक महीने से लंदन में वेकेशन मना रही थी। रविवार को एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वापस मुंबई लौट आई है। बेबो सोशल मीडिया पर लगातार वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही थी। वहीं अब करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर […]

Kareena And Taimur : एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) पिछले एक महीने से लंदन में वेकेशन मना रही थी। रविवार को एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वापस मुंबई लौट आई है। बेबो सोशल मीडिया पर लगातार वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही थी। वहीं अब करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देख फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, शेयर की गई इस तस्वीर में तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान के बोर्डिंग स्कूल में दिख रहे हैं जो कि इंग्लैंड के विनचेस्टर में है। इनके साथ करीना (Kareena) ने तैमूर के गॉडफादर की झलक भी दिखाई है। करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'पिता...गॉडफादर...बेटा...विनचेस्टर 2022।' सभी विनचेस्टर कॉलेज के 600 साल पुराने बोर्ड के कॉरिडोर में चल रहे हैं। सैफ जहां ब्लू शर्ट, हाफ स्वेटर, डेनिम और एक टोपी में नजर आ रहे हैं, तो तैमूर ने हुडी और डेनिम पहन रखी है।एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद अब तैमूर अली खान को भी उनके पेरेंट्स बोर्डिंग स्कूल में भेजने वाले हैं! इसी वजह से शायद उनको बोर्डिंग स्कूल विजिट कराया गया है। आपको बता दें पटौदी परिवार में हमेशा से ऐसा ही रहा है। मंसूर अली खान पटौदी पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए थे। उन्हीं के पदचिन्ह पर उनके बेटे सैफ और बेटिया सबा व सोहा गए। सैफ की पहली शादी से दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी बोर्डिंग स्कूल गए थे। अब तैमूर की बारी है। फिलहाल तैमूर के लिए मुंबई में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। अब देखना होगा की क्या तैमूर अली खान बोर्डिंग स्कूल में पढाई के लिए जाएंगे या नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। यह 11 अगस्त 2022 को थिएटर में रिलीज होगी। यह फिल्म जापानी नॉवेल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.