TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Karan Wishes Bipasha: बिपाशा बसु पर बरसा पति करण सिंह का प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Karan Wishes Bipasha: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 7 जनवरी 2023 को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा कर पत्नी पर […]

Karan Wishes Bipasha: बिपाशा बसु पर बरसा पति करण सिंह का प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
Karan Wishes Bipasha: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 7 जनवरी 2023 को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा कर पत्नी पर बेशुमार प्यार लुटाया है।

Karan Wishes Bipasha

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी बिपाशा के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्टर के जरिए साझा की गई तस्वीर में बिपाशा और करण बेहद करीब नजर आ रहे हैं। जहां बिपाशा ब्लैक ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। तो वहीं करण, शर्टलेस अंदाज में जलवा बिखेरते देखे जा रहे हैं। दोनों ही सितारों को एक-दूजे की आंखों में खोया देखा जा रहा है। और पढ़िए –Birthday Special: ऋतिक रोशन के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सबा आजाद, लिख ही दी दिल की बात

Karan Singh ने लिखा स्पेशल नोट 

करण सिंह ग्रोवर ने इस रोमांटिक पिक्चर के साथ स्पेशल नोट भी लिखा है। करण सिंह ग्रोवर ने कैप्शन दिया है,'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्रिय! बिपाशा बसु आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बोलने से ज्यादा प्यार करता हूं...हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!' और पढ़िए –Hrithik Saba Wedding: ऋतिक रोशन इसी साल लेंगे सबा आजाद संग फेरे! लीक हुई वेडिंग डिटेल

Bipasha Basu ने दी प्रतिक्रिया 

करण सिंह ग्रोवर का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर कमेंट कर बिपाशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने खुद करण के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है,'आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार हैं और अब हमारी बच्ची देवी...मुझे इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद।' वहीं एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,'आप मेरे फेवरेट कपल हो...आप पर भगवान हमेशा कृपा बनाए रखें।' यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.