Karan Johar: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky aur Rani ki prem kahani) ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों पर दस्तक दी थी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है जो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इन दिनों एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फिल्म को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। दरअसल रणवीर इस फिल्म में रॉकी का रोल अदा कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – करीना कपूर की आलोचना पर नारायण मूर्ति के सपोर्ट में आईं सुजैन खान, जानें क्या कहा?
उनके इस किरदार को फैंस की ओर से बहुत प्यार मिल रहा है। रणवीर के इस किरदार के बारे में खुलासा करते हुए करण जौहर ने खुलासा किया कि उनके दिमाग में रॉकी रंधावा का ख्याल कैसे आया? इसके साथ ही उन्होंने रणवीर के इस रोल की तुलना ‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पू’ से की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
(Karan Johar) रॉकी के किरदार का ऐसे आया विचार
करण जौहर ने फिल्म में रॉकी के किरदार के बारे में बताया कि रॉकी का किरदार थोड़ा सनकी है। साथ ही वो थोड़ा वास्तविक दुनिया से अनजान है।
करण ने ‘रॉकी’ के रोल को ‘कभी खुशी कभी गम’ का मेल ‘पू’ बताया। निर्देशक ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि रणवीर ने इस किरदार के साथ न्याय करते हुए अपने रोल को बखूबी निभाया।
अभी पढ़ें – आपबीती बताकर इमोशनल हुईं Nora Fatehi, किया ये बड़ा खुलासा
करण जौहर ने रणवीर सिंह की तारीफ में कही ये बात
आपको बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के निर्देशक करण जौहर हैं। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। करण ने रणवीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक्टर ने अपने रॉकी के रोल को बखूबी निभाया है।
उन्होंने इस रोल में जान डालने की कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में उनके इस रोल की खूब तारीफ हो रही है। पता हो कि फिल्म में रानी चटर्जी का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है।
अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें