TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Karan Johar: आरोपों के बीच करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-लगा लो इल्जाम…

Karan Johar: डारेक्टर करण जौहर का नाम इन दिनों काफी विवादों में चल रहा हैं। कई सेलेब्स उन पर नेपोटिज्म और सेलेब्स का करियर खराब करने का आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में डारेक्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने की […]

Karan Johar: डारेक्टर करण जौहर का नाम इन दिनों काफी विवादों में चल रहा हैं। कई सेलेब्स उन पर नेपोटिज्म और सेलेब्स का करियर खराब करने का आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में डारेक्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने की बात करते हुए नजर आए थे। इन सबके बाद अब करण ने एक पोस्ट के जरिए इस पर जवाब दिया है।

करण जौहर का जवाब! (Karan Johar)

दरअसल, करण जौहर ने इल्जाम लगाने वालों के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा हैं। उन्होंने कहा, “लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं हैं। झूठ का बन जाओ गुलाम... हम बोलने वालों में से नहीं हैं... जितना नीचा दिखाओगे... जितना आरोप लगाओगे... हम गिरने वालों में से नहीं हैं... हमारे करम हमारी विजय है... आप उठा लो तलवार... हम मरने वालों में से नहीं हैं।”

सेलेब्स ने साधा था निशाना

बता दें कारण जौहर ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में भले ही किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन ये पोस्ट उन पर लग रहे आरोपों की ओर इशारा कर रहा है। कारण जौहर ने स्टोरी शेयर कर आरोपियों को खरी-खोटी सुनाई हैं। बीते समय पहले करण जौहर पर कंगना रनौत से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक कई बॉलीवुड के सेलेब्स ने निशाना साधा था।

प्रियंका का भी करियर बर्बाद करने का लगा आरोप

वहीं कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उन्हें इंडस्ट्री से साइड किया जा रहा था, तब भी करण पर ही आरोप लग रहे थे। एक्ट्रेस कंगना ने कहा था कि करण ने ही प्रियंका को पहले बैन किया था। करण जौहर अक्सर ऐसे विवादों में चुप रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.