---विज्ञापन---

Karan Deol Engagement: सनी देओल के बेटे करण देओल ने की गुपचुप सगाई, जल्द होगी शादी !

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में शादी सीजन चल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के घर शहनाई बज रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के देओल परिवार में भी जल्द शहनाई बजने वाली हैं। जी हां सनी देओन के बड़े बेटे और एक्टर करण देओल की सगाई हो […]

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में शादी सीजन चल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के घर शहनाई बज रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के देओल परिवार में भी जल्द शहनाई बजने वाली हैं। जी हां सनी देओन के बड़े बेटे और एक्टर करण देओल की सगाई हो गई है।

खबर है कि करण देओल ने दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया है।

दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। खबरों की माने तो करण देओल की जल्द शादी की वजह उनके दादी की तबियत खराब होना है। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से करण की शादी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आपको याद होगा बिते दिनों धर्मेंद मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि अब एक्टर ठीक है और घर पर रेस्ट कर रहे हैं। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2019 में उन्होंने फिल्म  पल पल दिल के पास डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद करण की एक और फिल्म आई थी जिसका नाम वेल्ले। वहीं एक्टर जल्द फिल्म अपने 2 में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

 

First published on: May 13, 2022 11:13 AM