Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Kajol Video: दुर्गा पूजा में माता रानी की भक्ति में लीन हुईं काजोल, बहन तनीषा संग लिया आशीर्वाद

Kajol Video: हर तरफ नवरात्रि (Navratri) की धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार को सिनेमा जगत में भी खास तरीके से मनाया जाता है और कई सितारे माता के दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) लालबाग के मां दुर्गा के दरबार पहुंची जहां उन्हें माता रानी दर्शन […]

Kajol
Kajol

Kajol Video: हर तरफ नवरात्रि (Navratri) की धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार को सिनेमा जगत में भी खास तरीके से मनाया जाता है और कई सितारे माता के दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं अब बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) लालबाग के मां दुर्गा के दरबार पहुंची जहां उन्हें माता रानी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Richa Chadha Ali Fazal Wedding: एक-दूजे के हुए ऋचा चड्ढा और अली फजल, मेहंदी-संगीत की तस्वीरें वायरल

दुर्गा पूजा में पहुंची काजोल

काजोल (Kajol) के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लग रहा है। इसी के साथ वो कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। वीडियो में काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं को माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

बहन के साथ नजर आईं काजोल

काजोल (Kajol) के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वीडियो में को देखकर फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी शेयर किया और उनपर प्यार लुटाया। काजोल हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं और अपने परिवार संग माता रानी का आशीर्वाद लेती हैं।

यहाँ पढ़िए – Neha Sharma Photos: दुबई में मस्ती करती नजर आईं नेहा शर्मा, बहन आयशा संग दिए पोज

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

काजोल (Kajol) ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है जिनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। खबर है कि वो सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का डंका बजाती हुई नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, काजोल जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज(Lust Stories) में नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 02, 2022 10:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.