Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Kabir Bedi Statement: कबीर बेदी का छलका दर्द, सालों बाद परबीन बाबी को लेकर कही दिल की बात

Kabir Bedi Statement: एक समय कबीर बेदी (Kabir Bedi) और परवीन बाबी (Parveen Babi) के नाम की चर्चा जोरों पर थीं। कहा जाता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कबीर बेदी और परवीन बॉबी के रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता था। गली-गली दोनों के अफेयर की […]

Kabir Bedi Statement
Kabir Bedi Statement

Kabir Bedi Statement: एक समय कबीर बेदी (Kabir Bedi) और परवीन बाबी (Parveen Babi) के नाम की चर्चा जोरों पर थीं। कहा जाता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कबीर बेदी और परवीन बॉबी के रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता था। गली-गली दोनों के अफेयर की बातें होती थी। वहीं आज सालों बाद कबीर बेदी का दर्द छलका हैं। कबीर बेदी ने उन लम्हों को याद किया और परबीन को लेकर कई बातें कहीं।

Kabir Bedi REVEALS how he ended his open marriage with Protima Gupta to be with Parveen Babi

कबीर बेदी का छलका दर्द

कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने परवीन बाबी को लेकर कहा कि, ‘उनका रिश्ता ऐसे वक्त में शुरू हुआ जब परवीन बाबी अपने ब्रेकअप का दर्द को झेल रही थी। उस वक्त वो काफी अकेले हो गई थी।’ कबीर बेदी ने आगे कहा कि, ‘जब परवीन मेरे पास आई और मुझे एहसास हुआ कि वो मेरे साथ रिश्ता शुरू करना चाहती है, तो मुझे पता था कि वो उस समय नाजुक थी। डैनी डेन्जोंगपा के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था। मैं उसका फायदा नहीं उठाना चाहता था।’

Kabir Bedi On Break-Up With Parveen Babi: "Press Made It Out That I Shattered Her Emotionally"

ब्रेकअप के समय बढ़ी नजदीकियां

कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने ये तक कहा कि, ‘उसका मेंटल हेल्थ दिन ब दिन बिगड़ रहा था। परवीन बाबी संग उनके रिश्ते में और उलझनें तब आईं जब वो इटली के लोकप्रिय टीवी सैंडोकन के साथ इटली में अपने करियर के शिखर को छू रहे थे। ‘उस समय मैं एक सुपरस्टार बन रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। मैं दुविधा में था। मुझे इटालियन स्टार से निमंत्रण मिला जिसे हमने स्वीकार कर लिया। हम वहां गए लेकिन पहुंचते ही कुछ अलग ही गया।’

Kabir Bedi remembers how 'men who loved' Parveen Babi, him, Mahesh Bhatt and Danny Denzongpa, came for her funeral | Bollywood - Hindustan Times

‘रहस्यमई भरी रहीं जिंदगी’

कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने ये भी बताया कि, रात के खाने के दौरान परवीन बाबी अकेला महसूस करने लगीं। इसलिए मुझे परवीन के साथ बीच में ही पार्टी छोड़नी पड़ी’। कहा जाता है कि किसी बात की वजह से दोनों अलग हो गए लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, परवीन बाबी की जिंदगी काफी रहस्यमई भरी रहीं जिनकी जिंदगी के सच को पूरी तरह से सिर्फ वो ही जानती थी। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

First published on: Nov 20, 2022 10:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.