---विज्ञापन---

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10 : काजोल ने ठुकराया झलक दिखला जा सीजन 10 का ऑफर ! अब एक्ट्रेस बनेंगी जज

Judge Jhalak Dikhla Ja Season 10: टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शोज में से एक ‘झलक दिखला जा’  (Judge Jhalak Dikhla Ja) भी सबसे ऊपर हैं। हर साल इस शो का नया सीजन देखने को मिलता है। अब तक इस शो के पूरे 9 सीजन हो चुके हैं। वहीं जल्द 10वां सीजन भी आने को […]

Judge Jhalak Dikhla Ja Season 10: टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शोज में से एक ‘झलक दिखला जा’  (Judge Jhalak Dikhla Ja) भी सबसे ऊपर हैं। हर साल इस शो का नया सीजन देखने को मिलता है। अब तक इस शो के पूरे 9 सीजन हो चुके हैं। वहीं जल्द 10वां सीजन भी आने को है। पूरे 5 साल के बाद मेकर्स ने इस सेलिब्रिटी डांस शो को वापस लाने का फैसला ले लिया है।

बीते दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को इस शो के जज के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं खबर है कि एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा सीजन 10 को जज करने से मना कर दिया है। उनकी जगह अब माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) करेंगी जज है।

झलक दिखला जा के साथ माधुरी दीक्षित की डील के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके लिए तो ये घर वापसी करने जैसा होगा। उन्होंने कई सीजन्स तक कमाल का काम किया है। इस सीजन में भी वह कमाल ही करने जा रही हैं। काजोल को भी शो पर देखना काफी दिलचस्प होता लेकिन कुछ वजहों के चलते उन्होंने शो रिजेक्ट कर दिया है।\

माधुरी ने 2014 तक इस डांस रिएलिटी शो को जज किया था। अब वह 7 साल बाद इसे फिर से जज करती नजर आएंगी। बता दें की शो का पिछ्ला सीजन 2017 में आया था। आपको बता दें की अभी डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 काफी चर्चे में चल रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। शो के स्टार्ट होने में बस 2 महीने रह गए है , ऐसे में दर्शकों को शो के आने का बेसब्री से इंतजार है।

 

First published on: Jul 04, 2022 01:03 PM