Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

50 साल की जेनिफर लोपेज मार्च में करेंगी मंगेतर एलेक्स रोड्रिगेज से शादी, बेहद रईस है ये कपल

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खिोयों में है।  जेनिफर लोपेज जल्द ही एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। जी हां जेनिफर लोपेज इन दिनों रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) संग रिलेशनशिप में हैं। आगे पढ़े : ब्रिटेन के राजकुमा हैरी और […]

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खिोयों में है।  जेनिफर लोपेज जल्द ही एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। जी हां जेनिफर लोपेज इन दिनों रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) संग रिलेशनशिप में हैं।

आगे पढ़े : ब्रिटेन के राजकुमा हैरी और मेगन मार्कल छोड़ेंगे अपना शाही पद, किया ये फैसला

 

दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। जेनिफर लोपेज ने बीते दिनों ही अमेरिका के पूर्व बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया है। इतना ही दोनों ने रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद सगाई भी की। खबरें हैं कि दोनों मार्च के आखिरी तक शादी कर सकते हैं। 

बता दें कि ये कपल बहुत रईस हैं। अगर इस कपल की शादी हुई तो रईस दंपतियों की सूची में इनका नाम दर्ज हो सकता है। क्योंकि दोनों के पास बेशुमार दौलत है। खबरों की मानें तो दोनों की संयुक्त कमाई 5351 करोड़ से भी ज्यादा की होगी। 

पॉप स्टार लोपेज (Jennifer Lopez) जहां पहले 4 शादियां कर चुकी हैं, तो एलेक्स (Alex) भी एक शादी कर चुके हैं और उनका तलाक भी हो चुका है। इसके अलावा मेडोना, केट हडसन, कैमरून डेज के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

जेनिफर (Jennifer) के साथ एलेक्स का 190 करोड़ का करार हुआ था, जिसके तहत जेनिफर को एलेक्स के लिए 10 सालों के अनुबंध पर गाना था और तभी दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। 

जेनिफर ने बताया था कि एलेक्स ने मुझे वॉशरूम से मैजेस करके प्रपोज किया था। उन्होंने लिखा था- 'तुम बहुत खुबसूरत हो और तुम्हारे सामने ठीक-ठाक लगता हूं।' पहले रोमांस और डेटिंग के बाद 2019 में दोनों ने सगाई की थी। 

जेलो के नाम से मशहूर जेनिफर (Jennifer) ने पहली शादी क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से 1998 में की थी और 1 साल बाद शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 2001 में डांसर क्रिस जड से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। 

2004 में उन्होंने सिंगर मार्क एंथोनी से शादी की और उनके 11 साल के जुड़वां बच्चे भी हैं उनसे। बाद में 2014 में एंथोनी से उनका तलाक हुआ और अब एलेक्स से उनका नया रोमांस है। 

खबरें ये भी है कि दोनों ने मिलकर 100 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च अपने नए घर के लिए किया है। दोनों का यह नया घर 4003 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। जेनिफर की नेट वर्थ 2854 करोड़ है जबकि एलेक्स की 2497 करोड़।

 इतना ही नहीं एलेक्स और जेनिफर शानदार कारों के भी शौकीन हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि वे कार नहीं खरीदते बल्कि उसकी डीलरपशिप ही खरीद लेते हैं। तभी तो “एलेक्स रोड्रिगुएज मर्सडीज बैंज” उनके ही नाम पर है। इतना ही नहीं एलेक्स ने जेनिफर को जो अंगूठी सगाई में पहनाई उसकी कीमत 7 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है।

Read More : ब्रिटेन के राजकुमा हैरी और मेगन मार्कल छोड़ेंगे अपना शाही पद, किया ये फैसला

First published on: Jan 13, 2020 07:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.