Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Jawan Box Office Collection Day 10: ‘जवान’ शाहरुख खान ने मचाया गदर, 10वें दिन की कमाई में आया उछाल

Jawan Box Office Collection Day 10: 'जवान' ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। तब से लेकर अब तक फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

Jawan Box Office Collection Day 10: ‘जवान’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया हुआ है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। नयनतारा (Nayanthara) विजय सेथुपति (vijay sethupathi)  मल्टीस्टारर फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का शानदार कैमियो भी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, ऐसे में जवान का 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: ‘KBC 15’ में आए Shubham Gangrade के हाथ से निकले 1 करोड़, Amitabh Bachchan ने किया था ये सवाल…

‘जवान’ ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़

किंग खान की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जवान’ ने रिलीज के 9वें दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ जवान ने 10 दिनों में 442.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ये है फिल्म की कहानी (Jawan Box Office Collection Day 10)

बता दें पहले ही सीन के साथ एटली ने ‘जवान’ का माहौल सेट कर दिया है। इसमें स्पेशल फोर्सेज के ऑफिसर – विक्रम राठौर पट्टियों में बंधे हैं और तिब्बत के एक गांव में उनका इलाज चल रहा है। जब इस गांव पर फॉरेन आर्मी अटैक करती है, तो पट्टियों में बंधा विक्रम राठौर उस पूरी आर्मी को ठिकाने लगा देता है लेकिन अब उसकी याददाश्त जा चुकी है। कहानी, 30 साल आगे बढ़ती है और मुंबई मेट्रो एक जवान, विक्रम राठौर के नाम से ही, अपनी लेडी आर्मी के साथ किडनैप कर लेता है। इसके साथ ही शुरू होता है, करप्ट सिस्टम को एड़ी पर लाकर, नाकारा और बड़े उद्योगपतियों की गोदी में बैठे नेताओं की पोल खुलने का सिलसिला।

‘जवान’ की स्टारकास्ट (Jawan Box Office Collection Day10)

एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी नजर आने वाला है

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here