Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: ग्रीन लहंगा में जान्वरी कपूर ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस फिदा

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक जान्हवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ देखा भी चुका है। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर भी जमकर प्यार बरसाते नजर आते […]

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक जान्हवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ देखा भी चुका है। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर भी जमकर प्यार बरसाते नजर आते हैं। इसी बीच जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसपर फैंस के साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) ने प्यार बरसाया है।

जान्हवी कपूर ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें (Janhvi Kapoor latest photos)

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक झिलमिलाते हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। फोटो में उनका उबेर-ग्लैमरस अंदाज देखते बनता है। मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस को लग्जरी कार में बैठे देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट बैश के पहले की है। जान्हवी द्वारा ये तस्वीरें पोस्ट करते ही फैंस के कमेंट और लाइक के बाढ़ आ गए। सभी जान्हवी पर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। लेकिन, फैंस के बीच जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का भी रिएक्शन आया है। अब सोशल मीडिया पर शिखर का कमेंट छा गया है और एक बार दोनों के रिश्ते की बात होने शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें: घोड़ी चढ़ने को तैयार केएल राहुल, जानें प्री-वेडिंग फंक्शन की पूरी जानकारी

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अगली बार नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका दिखेंगे। बता दें कि जान्हवी की हाल ही में फिल्म ‘मिली’ (Janhvi Kapoor mili) आई थी। हालांकि, दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आया और हालत ये रही कि जान्हवी की फिल्म ‘मिली’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

First published on: Jan 21, 2023 06:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.