Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को बर्थडे पर मिला इतना बड़ा गिफ्ट, एक्साइटमेंट में कह डाली ये बात
Janhvi Kapoor in ntr 30
Janhvi Kapoor: बर्थडे गर्ल जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस लुक को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया है कि वह इस फि्ल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। पोस्टर देखने के बाद फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर मेन रोल में नजर आने वाले हैं।
आज मना रहीं हैं अपना बर्थडे (Janhvi Kapoor Birthday)
जाह्नवी कपूर आज अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मी जाह्ववी कपूर आज 26 साल की हो गई हैं। जाह्नवी कपूर के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इसकी फोटो अपने ऑफीशियल अकाउंट पर शेयर की है। अब एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर की है।
रिलीज हुआ फिल्म एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक (Janhvi Kapoor First Look)
आज बर्थडे के मौके पर जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर की है। जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एनटीआर 30 से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए फिल्म की जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार ये हो रहा है। मैं अपने फेवरेट जूनियर एनटीआर के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'
साउथ इंडस्ट्री में करने जा रही हैं डेब्यू (Janhvi Kapoor In NTR 30)
इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के स्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं जाह्नवी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह जाह्नवी कपूर की पहली साउथ फिल्म है। इसके साथ ही वह इस इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था जो मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को माथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया था।
ये भी पढ़ेंः ऑस्कर से पहले क्यों ट्रोल हो गईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने भी कर दी बेइज्जती
वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
अपकमिंक प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एनटीआर 30 के अलावा जाह्नवी कपूर फिल्म 'पाइपलाइन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.