मालामाल हो गईं कपूर सिस्टर्स, जाह्नवी और खुशी ने मिलकर बेचे करोड़ों के फ्लैट्स
khushi-janhvi kapoor
Janhvi And Khushi: बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर सिर्फ इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं बल्कि फाइनेन्शियली भी सक्सेसफुल हैं। इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स की तरह ही वो भी प्रॉपर्टी के मामले में काफी सक्रिय हैं। फ्लैट खरीदने से लेकर बेचने तक, दोनों ही बहनें काफी तेज हैं। ऐसे में खबर आई है दोनों बहनों ने मिलकर मुंबई में ही 12 करोड़ के आसपास के चार फ्लैट्स सेल किए हैं।
12 करोड़ के बेचे फ्लैट्स (Jahnvi And Khushi)
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की मानें तो दोनों ही एक्ट्रेस ने अलग-अलग जगहों पर कई फ्लैट्स बेचे हैं। बहनों ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में एक-एक फ्लैट बेचे हैं जिनकी कीमत 6 करोड़ के आसपास की है। इन फ्लैट्स की रजिस्ट्री 2 नवंबर की बताई जा रही है। इन फ्लैट्स में पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।
अलग-अलग जगह पर बेचे फ्लैट्स
बाकी अन्य अपार्टमेंट्स की बात करें तो 6 करोड़ की लागत वाले दो अपार्टमेंट्स भी एक ही लोकेशन पर बेचे गए हैं। इसकी रजिस्ट्री 12 अक्टूबर को हुई थी। इन दोनों ही फ्लैट्स में पार्किंग की सुविधा मौजूद है। 6 करोड़ की लागत वाले इन फ्लैट्स का साइज 1614.59 स्क्वायर फुट बताया जा रहा है।
खरीद चुकी हैं डुप्लेक्स
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में दोनों बहनों और उनके पिता बोनी कपूर ने मिलकर बांद्रा लोकेशन में 6421 स्क्वायर फुट का डुप्लेक्स खरीदा था जिसकी कुल कीमत 65 करोड़ बताई गई थी। बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर पिछले काफी सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं वहीं खुशी कपूर ने हाल ही में जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में खुशी कपूर के काम की काफी तारीफ हो रही है और उन्हें जाह्नवी कपूर की टक्कर का बताया जा रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.