Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Isha Koppikar B’Day: इस तमिल फिल्म से रखा सिनेमा में कदम, ऐसे मिली ‘खल्लास गर्ल’ को पहचान

Isha Koppikar Birthday: ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) को बॉलीवुड की खल्लास गर्ल भी कहा जाता हैं। वो हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं आज ईशा कोप्पिकर अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बंधाई दे रहे हैं। […]

Isha Koppikar Birthday: ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) को बॉलीवुड की खल्लास गर्ल भी कहा जाता हैं। वो हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं आज ईशा कोप्पिकर अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बंधाई दे रहे हैं। वहीं ईशा के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

यहाँ पढ़िए अनन्या पांडे ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बढ़ाई गर्मी, फैंस हुए पानी-पानी

Isha Koppikar on her upcoming Tamil film with Sivakarthikeyan and her admiration for regional cinema-Entertainment News , Firstpost

ईशा कोप्पिकर ने जीता ये खिताब

ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितम्बर 1976 को मुंबई में हुआ। ईशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। वो एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। ईशा ने कई फोटोशूट करवाए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस दौरान उन्हें ऐड में काम करने का मौका मिला। ईशा ने 1995 में मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया जिसमें उन्हें मिस टैलेंट का खिताब जीता।

Hot Indian Actress Hot Pics|Hot Indian Actress Hot Wallpapers,Hot Indian Actress Hot Still: Isha Koppikar,Isha Koppikar Hot Pics,Isha Koppikar Hot Stills

इस फिल्म में पहली बार आई नजर

ईशा कोप्पिकर को पहली बार तमिल फिल्म ‘Kaadhal Kavithai’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और फिर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का सोचा। ईशा ने ‘एक था दिल एक थी धड़कन’ से बॉलीवुड में कदम रखा जो कि साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो फिल्म ‘कपंनी’ में नजर आई। इस फिल्म का गाना ‘खल्लास’ जबरदस्त हिट हुआ है जिसमें ईशा ने बेहतरीन डांस किया जिसके बाद वो रातों-रात फेमस हो गई।

Isha Koppikar on being "propositioned" by a superstar

रातों-रात बनी सिनेमा की ‘खल्लास गर्ल’

फिल्म कपंनी के बाद उनको ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘दिल का रिश्ता’, ‘डरना मना है’, ‘पिंजर’, ‘एलओसी कारगिल’ मैंने प्यार क्यूं किया, डॉन और कृष्णा कॉटेज  शामिल हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हैं। इतना ही नहीं उन्होंंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

यहाँ पढ़िए –  शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलने पहुंची फैंस की भीड़, देखें

Isha Koppikar welcomes baby girl

इस शख्स संग रचाई शादी

वहीं ईशा कोप्पिकर का करियर ज्यादा नहीं चला लेकिन ‘खल्लास गर्ल’ की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, ईशा कोप्पिकर ने बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी की है और उनकी एक बेटी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं वो राजनीति से भी जुड़ी हुई हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 19, 2022 08:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.