आईपीएल 2025 अपने रोमांचक अंतिम पड़ाव पर है और इस बार का फाइनल मुकाबला बेहद खास होने वाला है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने कई सालों बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई है, जिससे टीम की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी इमोशल ही दिख रही हैं। पंजाब की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर न सिर्फ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया बल्कि फैंस के साथ भी अपनी खुशी शेयर की है। अब सबकी नजरें आज रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचने पर इमोशनल हुईं प्रीति जिंटा

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने सालों बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम अब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी। यह महामुकाबला आज रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खास मौके पर टीम की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा ने एक्स पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें सीजन के खास मोमेंट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "हमारे डायनेमिक सरपंच श्रेयस अय्यर, हमारे पैशनेट कोच रिकी पोंटिंग और पूरे कोचिंग स्टाफ व PBKS के सभी लोगों के नेतृत्व में एक सुपर टीम एफर्ट के बाद पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर सभी मुस्कुरा रहे हैं। लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल और मार्को जेनसन का जिक्र किए बिना आज का दिन अधूरा रहेगा। एक और खेल बाकी है , बस जीतना है, आईपीएल 2025। साड्डा पंजाब, टिंग!"    

क्वालीफायर 2 में श्रेयस अय्यर ने किया था धमाका

अहमदाबाद में खेले गए रोमांचक क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ छक्के शामिल थे। इसी पारी के दम पर टीम ने 204 रनों के बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया और पहली बार फाइनल में कदम रखा। यह भी पढ़ें: Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार: नकुल मेहता, मोहित मलिक के साथ कई सितारे देने पहुंचे श्रद्धांजलि

मैदान पर दिखा प्रीति और टीम का जुड़ाव

मैच के बाद के कुछ मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे। इस दौरान टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच जीतने के बाद मैदान में ही प्रीति जिंटा को गले लगाया था। इस पल ने साफ दिखा दिया कि टीम और फ्रैंचाइजी के बीच कितना गहरा रिश्ता है। प्रीति जिंटा आईपीएल 2025 के इस पूरे सीज़न में टीम के हर मुकाबले में शामिल रहीं और उन्होंने अपनी मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखा। यह भी पढ़ें: अजय देवगन, मणिरत्नम के बाद दीपिका के सपोर्ट में उतरे पंकज त्रिपाठी, बोले-‘ना’ कहना…