Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

International Yoga Day: मलाइका समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया योग दिवस पर योगा, देखें लिस्ट

Bollywood Actress On International Yoga Day 2022: आज 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। ये एक ऐसा दिन है, जिसको कई लोग अपने डेली रुटीन में भी फॉलो करते हैं। जब भी फिट और हेल्दी रहने की बात हो तो, बीटाउन की एक्ट्रेसेस कैसे पीछे रह सकती हैं। इसी कड़ी में […]

Bollywood Actress On International Yoga Day 2022: आज 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। ये एक ऐसा दिन है, जिसको कई लोग अपने डेली रुटीन में भी फॉलो करते हैं। जब भी फिट और हेल्दी रहने की बात हो तो, बीटाउन की एक्ट्रेसेस कैसे पीछे रह सकती हैं। इसी कड़ी में बता दें कि बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो रोजमर्रा में इसे नियमित रुप से अपनाती हैं। अब हाल ही में कुछ अदाकाराओं ने योग दिवस को मनाते हुए अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कदेखिए लिस्ट…

और पढ़िएJug Jugg Jeeyo: करण जौहर के सपोर्ट में आगे आए अक्षय कुमार, कहा- ‘जुग जुग जियो’

मलाइका अरोड़ा

मलाइका बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं, जो 48 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। दुनियाभर में आज योग दिवस के मौके पर सभी योगासन कर ये दिन सेलिब्रेट करते हैं। योग डे के मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो कि फैंस के लिए एक प्रेरणा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इस योगा वीडियो को इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘उन्हें इस डायनामिक पोज में योग करना पसंद है’।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) हमेशा से ही नारी शक्ति को बढ़ावा देती आई हैं। यही वजह है कि वो अपने आपको बहुत ही फिट और स्ट्रॉन्ग बनाए रखती हैं। नेहा उतनी ही अच्छी ही मां भी हैं। आए दिन अदाकारा अपने बच्चों संग योगा करती नजर आती हैं। आज भी उन्होंने इस खास दिन पर योग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा, “मैंने इसे अपने पिता से प्राप्त किया है…उनके दैनिक अभ्यास..मैं भी हर रोज अभ्यास करते हैं … #शीर्षासन… ज्ञान और ध्यान के लिए @rohitflowyoga धन्यवाद …#internationalyogaday”।

और पढ़िएVideo: शाहरुख खान की बेटी सुहाना हुईं स्पॉट, अंदाज पर फिदा हुए फैंस

 

नरगिस फाखरी

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) स्टेज और स्क्रीन दोनों पर ही अपने डांस मूव्स और टोन्ड बॉडी से आग लगा देती हैं। नरगिस योगा को डेली प्लान और फोकस के साथ फॉलो करती हैं। आज भी योग दिवस के अवसर पर नरगिस ने अपनी फोटो शेयर कर फैंस को योगा डे की विशेज दी हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) खुद भी रेग्युलर योग करती है और इस उम्र में भी तरोताजा नजर आती है। वो अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करती है। इसके अलावा वो कुछ अलग तरीके के योग मॉड्यूल फॉलो करती हैं, जिससे वो फिट रहती है। उनका फेवरेट योगासन उष्ट्रासन है, इससे मांसपेशिया में खून का प्रवाह ठीक रहता है और उनका चेहरा भी ग्लो करता है। आज भी उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में अपने योग की एक झलक दिखाई है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 2 बच्चों की मां होने के बावजूद भी काफी फिट नजर आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र से योग करना शुरू कर दिया था। उस दौरान वो क्रोनिक स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित हो गई थी। अब तो योग उनके रूटीन में शामिल हो गया है। वो हफ्ते में तीन बार योग करती है। उनके फेवरेट आसन भुजंगासन, वक्रासन, नौकासन और अधो मुख शवानासन हैं। इन्हें फॉलो करके कोई भी फिट रह सकता है। अब योग दिवस पर उन्होंने अपने सभी फैंस को योगा डे की शुभकामनाओं के साथ एक प्यारा सा मैसेज दिया है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 21, 2022 12:22 PM