मुंबई। बॉलीवुड का फेमस कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 में शादी की। दोनों की शादी को दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन इस कपल की वेडिंग तस्वीरें ओऔर वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का पूरे कपूर खानदान में एक खास अंदाज में इंट्रोड्यूस करवाते हैं। ये वीडियो सोश ल मीडिया पर काफी तेजी स वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो में रणबीर कपूर पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के गले में वरमाला पहनाते हैं, फिर उन्हें अपनी पत्नी कहकर कपूर खानदान में इंट्रोड्यूस करते हैं। इसी बीच वह आलिया संग लिपलॉक भी करते दिखाई देते हैं। पूरा कपूर खानदान आलिया भट्ट को जोर से ‘हाय’ बोलता है। रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरी पत्नी को सभी हाय बोलें। इसपर सभी जोर से हाय बोलते हैं और बदले में आलिया भट्ट भी अपने मेहंदी वाले हाथों से सभी को हाय बोलती हैं।
और पढ़िए –Star Home: शादी के बाद इस आलीशान घर में रहते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखिए तस्वीरें
say hi to my wife – Ranbir Kapoor#RanbirAliaWedding pic.twitter.com/mjPjJ5sjnh
— ً (@sarphirimusafir) April 14, 2022
इस वीडियो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं सभी को ये बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, “आलिया को आइडिया ही नहीं था कि रणबीर ऐसा कुछ करेंगे। देखो तो सही कि आलिया कैसे ब्लश कर रही हैं.” एक और फैन ने लिखा, “क्या उस समय रणबीर कपूर रो रहे थे?”। आलिया (Alia Bhatt) के वेडिंग लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस के कलीरों और मंगलसूत्र में रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 मौजूद रहा।
शादी के बाद कपल ने वास्तु में ही एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के महज एक हफ्ते बाद ही आलिया भट्ट अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गई थी। एक्ट्रेस इन दिनों करण जौहर की अपकमिंग मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही है। वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो जल्द ही लव रंजन की फिल्म मेंन नजर आएंगे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click here – News 24 APP अभी download करें