TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Hrithik Saba Wedding: ऋतिक रोशन इसी साल लेंगे सबा आजाद संग फेरे! लीक हुई वेडिंग डिटेल

Hrithik Saba Wedding: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को बॉलीवुड इंडस्ट्री का ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है। 49 साल की उम्र में भी ऋतिक अपनी फिटनेस, फिल्मों और डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। वहीं एक्टर 10 जनवरी 2023 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर […]

Hrithik Saba Wedding: ऋतिक रोशन इसी साल लेंगे सबा आजाद संग फेरे, लीक हुई वेडिंग डिटेल
Hrithik Saba Wedding: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को बॉलीवुड इंडस्ट्री का 'ग्रीक गॉड' कहा जाता है। 49 साल की उम्र में भी ऋतिक अपनी फिटनेस, फिल्मों और डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। वहीं एक्टर 10 जनवरी 2023 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर को इंडस्ट्री समेत फैंस से भी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इतना ही नहीं इस मौके पर ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग वेडिंग की डिटेल भी वायरल हो गई है।

Hrithik Saba Wedding डिटेल 

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) को कई दफा डेट पर जाते स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं सबा बीते दिन ऋतिक और उनके बच्चों के साथ वेकेशन पर भी पहुंची थीं। इसके बाद से ही फैंस दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने के कयास लगा रहे थे। वहीं अब ये इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। ऋतिक-सबा की वेडिंग (Hrithik Saba Wedding) को लेकर एक रिपोर्ट ताबड़तोड़ वायरल हुई है, जिससे एक्टर के फैंस का खुश होना लाजमी है। और पढ़िएAnushka Virat: अनुष्का-विराट ने बेटी संग बीच पर की मस्ती, अनसीन तस्वीर वायरल

Hrithik Saba इसी साल करेंगे शादी 

वायरल रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि ये ज्यादा ग्रैंड वेडिंग नहीं होगी। दोनों की शादी में महज परिजन और क्लोज फ्रैंड ही शामिल होंगे। हालांकि अबतक ना तो ऋतिक ने और ना ही सबा आजाद ने इसपर कोई प्रतिक्रिया दी है। लेकिन रिपोर्ट है कि जोड़ा जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। और पढ़िएSid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए शरम से लाल, कियारा संग शादी पर दिया ये रिएक्शन

Hrithik Roshan की पर्सनल लाइफ 

ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो, उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान संग शादी की थी। हालांकि, शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। सुजैन और ऋतिक रोशन के दो बच्चे हैं। वहीं अब ऋतिक अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए सबा आजाद संग शादी करने पर विचार कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.