Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Hrithik Roshan: सबा आजाद संग वेकेशन पर निकले ऋतिक रोशन, दोनों बेटे भी दिखे साथ

Hrithik Roshan Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और डांसिंग स्किल्स के जरिए तो लोगों के दिलों पर राज करते ही हैं। साथ ही एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी कड़ी में ग्रीक गॉड को क्रिसमस वेकेशन के लिए गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग उड़ान भरते देखा गया है। […]

Hrithik Roshan: सबा आजाद संग वेकेशन वेकेशन पर निकले ऋतिक रोशन, दोनों बेटे भी दिखे साथ
Hrithik Roshan: सबा आजाद संग वेकेशन वेकेशन पर निकले ऋतिक रोशन, दोनों बेटे भी दिखे साथ

Hrithik Roshan Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और डांसिंग स्किल्स के जरिए तो लोगों के दिलों पर राज करते ही हैं। साथ ही एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी कड़ी में ग्रीक गॉड को क्रिसमस वेकेशन के लिए गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग उड़ान भरते देखा गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनके दोनों बेटे रिदान और रेहान भी उनके साथ थे।

क्रिसमस वेकेशन पर निकले Hrithik Roshan 

ऋतिक रोशन के लेटेस्ट एयरपोर्ट स्पॉटेड वीडियो (Hrithik Roshan Spotted Video) को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्टर ब्लैक शर्ट, ऑलिव ग्रीन जैकेट और बेज पैंट के साथ ब्लैक शूज और कैप पहने नजर आ रहे हैं। सबा आजाद नियॉन ग्रीन कलर के जंपसूट में देखी गई हैं। वहीं दोनों बच्चों रिदान और रेहान को ब्लैक एंड व्हाइट अटायर में ट्यूनिंग बिठाते देखा गया है।

यूजर्स लगा रहे Hrithik-Saba की क्लास 

ऋतिक रोशन का ये वीडियो (Hrithik Roshan Video) इंटरनेट जगत में आते ही छा गया है, और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने ऋतिक को शर्म का पाठ पढ़ाते हुए लिखा है,’शर्म नहीं है गर्लफ्रेंड और किड्स साथ में…कुछ तो शर्म करो यार।’ दूसरे ने लिखा है,’एक बात तो पक्की है सबा आजाद कभी अच्छी नहीं लग सकतीं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’इन दोनों की जोड़ी ही बेकार है।’

जल्द शादी करेंगे Hrithik Roshan Saba Azad?

बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां सुजैन खान, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। तो वहीं ऋतिक रोशन, सबा आजाद के साथ हैं। सबा और ऋतिक को कई बार डेट पर जाते स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं सबा को ऋतिक की फैमिली के साथ भी डिनर का लुत्फ उठाते देखा जा चुका है। ऐसे में ऋतिक के बच्चों के साथ सबा की बढ़ती नजदीकियों को देख ऐसा मालूम हो रहा है कि ये जोड़ा जल्द ही शादी कर सकता है।

First published on: Dec 20, 2022 01:38 PM