Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Hrithik Roshan Nani Passes Away: ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Hrithik Roshan Nani Passes Away: बॉलीवुड के रोशन परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है। खबर सामने आई है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में पद्मा रानी ओमप्रकाश ने 16 जून को मुंबई में अंतिम सांस ली। पद्मा रानी काफी […]

Hrithik Roshan Nani Passes Away: बॉलीवुड के रोशन परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है। खबर सामने आई है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में पद्मा रानी ओमप्रकाश ने 16 जून को मुंबई में अंतिम सांस ली। पद्मा रानी काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उम्र संबंधित समस्याओं की वजह उनका निधन हुआ।

 

और पढ़िए –  Video: कार्तिक आर्यन से जरुरतमंद बच्ची ने की दिलखोल कर बातें, मासूमियत पर फिदा एक्टर

 

 

पद्मा रानी फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश की पत्नी थीं। जे ओम प्रकाश  (J Om Prakash) का 7 अगस्त 2019 में निधन हो गया था। जो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मम्मी पिंकी रोशन के पिता थे। पद्मा रानी ओमप्रकाश पिछले 2 साल से रोशन फैमिली के साथ रहती थीं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन उनकी देखभाल करती थीं।

 

और पढ़िए –  Malaika Arora: बैकलेस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने दिए सिजलिंग पोज, दिल हार बैठे फैंस

 

सोशल मीडिया पर पिंकी रोशन अपनी मां की तस्वीरें शेयर किया करती थीं। पिंकी रोशन ने कई बार अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हमेशा बेड पर ही दिखीं। नानी के निधन से एक्टर ऋतिक रोशन काफी दुखी हैं। एक्टर अपनी नानी के काफी करीब थे और उनसे बेहद प्यार करते थे। बात करें जे ओमप्रकाश की तो, वे जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे।

जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना की फिल्म ‘आप की कसम’ से डेब्यू किया। वह फिल्म के निर्देशक थे। इसके बाद उन्होंने ‘अपना बना लो’, ‘अपनापन’, ‘आशा’, ‘आदमी खिलौना है’ बनाई। जे ओम प्रकाश की प्रोड्यूस की हुई मुख्य फिल्में ‘आई मिलन की बेला’, ‘आस का पंछी’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आंखों आंखों में’ और ‘आया सावन झूम’ के है। 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 17, 2022 09:45 AM