Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Honey Singh IIFA: IIFA अवार्ड्स में हनी सिंह परफॉर्मेंस के बीच छुए एआर रहमान के पैर, वीडियो वायरल

Honey Singh IIFA: हर साल की तरह इस बार भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन हुआ लेकिन इस बार दुबई में हुआ। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए। सोशल मीडिया पर आईफा नाइट के […]

Honey Singh IIFA: हर साल की तरह इस बार भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन हुआ लेकिन इस बार दुबई में हुआ। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए।

सोशल मीडिया पर आईफा नाइट के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्ही में से एक वीडियो इंडियन रैपर हनी सिंह का भी सामने आया है, जिसमे वो एआर रहमान के पैर छुते नजर आए। रैपर हनी सिंह ने IIFA अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया।

 

और पढ़िए –  JAWAN Teaser Out: शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर आउट, जख्मी हालत में नजर आया एक्टर

 

 

 

और पढ़िए –  Ami Je Tomar: भूल भुलैया 2 के इस गाने में कार्तिक आर्यन संग नजर आईं विद्या बालन, देखें वीडियो

 

 

इस परफॉर्मेंस के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी कुछ देर के लिए उनका साथ दिया, लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस का सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब वह अचानक जाकर एआर रहमान के पैरों में जा छुक गए। हनी सिंह काफी देर तक इसी अवस्था में रहे और फिर उठ गए। एआर रहमान इस दौरान लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उठे नहीं, बाद में जब रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए। हनी सिंह की परफॉर्मेंस का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं लेकिन फिर जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो हनी सिंह अचानक जैसे कहीं गायब ही हो गए। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए और उनका कोई म्यूजिक वीडियो भी नहीं आ रहा था। फिर जब हनी सिंह ने वापसी की तो वह दिखे तो सही लेकिन वो औरा वापस नहीं आया। आपको बता दें फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए आइफा टेक्निकल अवार्ड जीतने वाले एआर रहमान को इवेंट में मौजूद हजारों लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें.

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 04, 2022 10:46 AM