TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगी हॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां, जानिए इनके नाम ?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें […]



बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। अब दोनों ही शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते दिनों ही दोनों जोधपुर गए थे। तो आपको बता दें कि दोनों की शादी जोधपुर में ही हो रही है।

 राजशाही ठाठ-बाठ के साथ दोनों सात फेरे जोधपुर में लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी उम्मेद भवन जोधपुर में होगी। वहीं इनकी शादी में बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी। अब हॉलीवुड से कौन कौन इनकी शादी में आएगा इसकी खबरें आई है। खबर के मुताबिक प्रियंका की शादी में पहले हॉलीवुड के मेहमान ड्वेन जॉनसॉन होंगे। ड्वेन के साथ प्रियंका ने फिल्म बेवॉच में काम किया है। इसके बाद प्रियंका की खास दोस्त मेघन मार्केल भी शादी का हिस्सा बनेंगी।


 बीते दिनों ही मेघन ने प्रिंस हैरी से शादी की है। दुनिया की इस सबसे शाही शादी में प्रियंका भी शामिल हुई थी। मेघन पति प्रिंस हैरी के साथ आ सकती है। हॉलीवुड एक्टर जैक एफ्रॉन भी प्रियंका की शादी में शामिल हो सकते हैं। इन सबके अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स हैं जो शादी में शामिल हो सकते है। बता दें कि प्रियंका निक 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.