---विज्ञापन---

Helen: हेलेन ने सलीम खान से पहले इस शख्स से की थी शादी, जानें क्यों हुआ तलाक

Helen: हेलेन एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनकी मां बर्मा की थीं। एक समय में हेलेन (Helen) फिल्मों की जान हुआ करती थीं। कोई भी मूवी उनके आइटम नंबर के बिना अधूरी मानी जाती थी। हेलेन आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2012 में फिल्म ‘हीरोइन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में […]

Helen: हेलेन एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनकी मां बर्मा की थीं। एक समय में हेलेन (Helen) फिल्मों की जान हुआ करती थीं। कोई भी मूवी उनके आइटम नंबर के बिना अधूरी मानी जाती थी। हेलेन आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2012 में फिल्म ‘हीरोइन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में हेलन का किरदार बहुत छोटा था लेकिन बेहद असरदार था। तबसे वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। आइए आपको हेलेन की शादी से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों के बारे में बताते हैं-

यहाँ पढ़िए –  ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री का बयान, बोले-झूठा है बॉलीवुड

हेलेन की लाइफ में आए पहले पति की कहानी

‘चिन चिन चू’ के नाम की एक लड़की ने हमारी लाइफ में एंट्री की ,जिसने अपने शानदार फुटवर्क,और लुक के साथ आइटम सॉन्ग्स में अपनी जगह बना ली। हेलेन अपने आप में एक नाम बन गईं, जिन्होंने 1950 के दशक की शुरुआत में एक कोरस डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उनकी सफलता हावड़ा ब्रिज में एक सोलो डान्सर के रूप में हुई थी। हेलेन को बॉलीवुड में सलीम खान की दूसरी पत्नी और सलमान खान की सौतेली मां के रूप में जाना जाता है। लेकिन सलीम खान से शादी करने से पहले हेलेन एक बार शादी कर चुकी थीं। फिल्म प्रोड्यूसर पीएन अरोड़ा से हेलेन ने पहली शादी की तब वो सिर्फ 19 साल की थीं, और पीएन अरोड़ा तब हेलेन से 27 साल बड़े थे। हेलेन और पीएन अरोड़ा के बीच पैसों को लेकर झगड़े होने लगे थे। पीएन अरोड़ा हेलेन के पैसों को काफी फालतू चीजों में उड़ाने लगे थे और वो कंगाल होने की नौबत पर आ गए थे। हेलेन ने अपनी पहली शादी को 17 साल तक घसीटा और उसके बाद उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया।

कैसे मिल हेलेन को रिचर्ड सरनेम

हेलेन का जन्म बर्मा में हुआ था। हेलेन के पिता का नाम George Desmier और मां का नाम Marlene था। जब हेलेन के पिता का निधन हुआ था तब वो काफी छोटी थी। हेलेन के पिता की मौत के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी एक ब्रिटिश सैनिक के साथ कर ली थी। अपने दूसरे पिता के सरनेम से ही हेलेन को अपना सरनेम रिचर्ड मिला था। दूसरे वर्ल्ड वॉर में हेलेन के सर से पिता का साया छिन गया जब उनकी मौत वॉर के दौरान हो गई। उस समय जापान ने बर्मा पर कब्जा कर लिया था और अपनी जान बचाने के लिए बर्मा से काफी लोग इंडिया आ गए थे। हेलेन भी अपने परिवार के साथ इंडिया आ गई थीं। हेलेन और उनके परिवार को इन सब के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वो काफी दिन तक भूखे-प्यासे रहते थे। बहुत मुश्किलों के बाद हेलेन का परिवार कोलकाता पहुंचा और वहा हेलेन की मां ने नर्स का काम करना शुरू किया।

सलीम खान से कैसे हुए शादी

हेलेन की मुलाकात जाने माने राइटर सलीम खान से हुई और उन्होंने हेलेन की काफी मदद की। जिसके बाद हेलेन को काम मिलना शुरू हो गया और उन्होंने डॉन, दोस्ताना और शोले जैसी फिल्मों में काम किया। इन सब के दौरान हेलेन और सलीम करीब आने लगे। वहीं सलीम इस समय ना केवल शादीशुदा थे बल्कि उनके चार बच्चे भी थे। सलीम खान की पहली शादी सुशील चरक से हुई थी। वहीं दूसरी तरफ उनका अफेयर हेलेन के संग हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। साल 1981 में सलीम खान और हेलेन ने शादी कर ली। दूसरी शादी की वजह से सलीम खान के बच्चे अपने पिता के फैसले की वजह से उनसे नाराज थे।

यहाँ पढ़िएराज कुंद्रा ने जन्मदिन के मौके पर हेटर्स को दिया करारा जवाब, बोले- ‘अब नए हेटर्स…

बेटी अर्पिता को लिया गोद

हेलेन और सलीम ने शादी के बाद अर्पिता को गोद लिया। बताया जा रहा है की हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुई मिली थीं। जिसके बाद हेलेन ने अर्पिता को गोद ले लिया था। सलीम खान के चारों बच्चों ने अर्पिता को हमेशा अपनी सगी बहन की तरह माना है और वो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। जैसा कि आप सब को पता है सलमान खान अपनी बहन अर्पिता से कितना प्यार करते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 06:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.