TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

HBD Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में काम कर बनीं सुपरस्टार

HBD Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) खुद में एक बड़ा नाम हैं। 5 जनवरी 1986 को जन्म लेने वाली दीपिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं एक्ट्रेस गुरुवार, 2023 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर फैंस समेत सितारे भी अपने-अपने अंदाज में […]

HBD Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में काम कर बनीं सुपरस्टार
HBD Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) खुद में एक बड़ा नाम हैं। 5 जनवरी 1986 को जन्म लेने वाली दीपिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं एक्ट्रेस गुरुवार, 2023 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर फैंस समेत सितारे भी अपने-अपने अंदाज में बॉलीवुड की 'मस्तानी' को बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। तो चलिए आज दीपिका की उन सुपरहिट फिल्मों पर गौर फरमा लेते हैं, जिसने उन्हें ए लिस्टर एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया।

'ओम शांति ओम'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सबसे पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और वो पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं। और पढ़िए#AskSRK: शाहरुख खान ने बताई अपने एक महीने की कमाई, ट्वीट कर किया खुलासा

'ये जवानी है दीवानी'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद कई सुपरहिट फिल्में दीं। इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाइनें लग गईं। इसके बाद उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ नजर आई थीं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी।

'गोलियों की रासलीला राम लीला'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी पर्दे पर छा गई थी। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

'बाजीराव-मस्तानी'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्हें 'मस्तानी' का खिताब मिला। फिल्म में वो एक बार फिर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी नजर आई थीं।

'पद्मावत'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पद्मावत' (Padmaavat) सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को भी संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने बनाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अहम रोल में नजर आए थे। दीपिका ने अबतक सबसे ज्यादा काम रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के साथ किया है, और दोनों के साथ उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। और पढ़िएVed Box Office Collection: रितेश देशमुख की ‘वेड’ का शानदार कलेक्शन

पठान

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही फिल्म 'पठान' (Pathaan) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ नजर आएंगी और एक बार फिर फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.